Edited By Lata,Updated: 27 Nov, 2019 09:25 AM
आज तारीख 27 नवंबर दिन बुधवार है। मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। ज्योतिष गणना के अनुसार
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज तारीख 27 नवंबर दिन बुधवार है। मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। ज्योतिष गणना के अनुसार चंद्र वृश्चिक राशि पर व अनुराधा नक्षत्र का योग बन रहा है। बता दें कि आज बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा की जाती है। कहते हैं कि इस दिन इनकी आराधना करने से व्यक्ति की सारी दुख तकलीफें दूर हो जाती है और साथ ही व्यक्ति की हर इच्छा पूरी होती है। भगवान गणेश की मोदक बहुत प्रिय हैं, इसलिए हो सके तो उन्हें मोदक का भोग जरूर लगाएं। इसके साथ ही आज मार्गशीर्ष चंद्र दर्शन पर्व भी मनाया जाएगा। रात के समय चंद्र दर्शन जरूर करना चाहिए। इसके अलावा पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
राहुकाल 12:08 से 13:26
गोधूलि बेला 17:00 से 18:42
शुभ अंक 5
शुभरंग हरा
शुभदिशा उत्तर
विशेष मार्गशीर्ष चंद्र दर्शन पर्व
आज का विशेष उपाय: भगवान दामोदर पर 9 जौ के दाने चढ़ाकर किसी गमले में रोपें। दुर्भाग्य समाप्त होगा।
जन्मदिन का विशेष उपाय: सफ़ेद गाय को जौ खिलाएं। परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।
आज का महाविशेष उपाय: श्री दामोदर पर भोग लगा माखन-मिश्री किसी बटुक ब्राह्मण को खिलाएं। जीवन में खुशियां आएंगी।