आप का राशिफलः 28 अगस्त, 2019

Edited By Lata,Updated: 28 Aug, 2019 09:38 AM

todays horoscope in hindi

आज बुधवार दिनांक 28 अगस्त, 2019 भाद्रपद कृष्णपक्ष की त्रियोदशी तिथि है। चंद्र कर्क राशि में रहेंगे व पुष्य नक्षत्र का योग होगा।

ये नहीं देखा तो क्या देखा(Video)
आज बुधवार दिनांक 28 अगस्त, 2019 भाद्रपद कृष्णपक्ष की त्रियोदशी तिथि है। चंद्र कर्क राशि में रहेंगे व पुष्य नक्षत्र का योग होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार आज प्रदोष व्रत के साथ-साथ मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। बुधवार के दिन पड़ने वाले प्रदोष व्रत को बुध प्रदोष के नाम से भी जाना जाता है। इस शुभ संयोग पर भगवान शिव की कृपा को प्राप्त करने के लिए व्रत आदि किया जा सकता है। बता दें कि प्रदोष व्रत की पूजा का विधान शाम के समय होता है। जैसे कि हम पहले बता चुकें हैं कि आज पुष्य नक्षत्र है जोकि बेहद ही शुभ माना जाता है और इस नक्षत्र में किए गए कार्यों में उत्तम फलों की प्राप्ति होती है। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

भाग्यांक 4
शुभरंग नीला
शुभ दिशा दक्षिणपश्चिम 
राहुकाल 12:22 से 13:58 
गोधूलिबेला 18:30 से 20:00
भद्रा 23:28 से 06:01
विशेष भाद्रपद बुध प्रदोष

स्पेशल: आज भाद्रपद बुध प्रदोष है। भविष्य पुराण के अनुसार त्रयोदशी के स्वामी कामदेव हैं व इसके अमृत कला का पान कुबेर करते हैं। बुध प्रदोष के उपायों से पराक्रम में वृद्धि, कामना सिद्धि, दांपत्य विवाद समाप्त होते हैं और कार्यों से अडचने दूर होती हैं।

गुडलक उपाय: संध्याकाल में पारद शिवलिंग का विधिवत षोडशोपचार पूजन करें। चंदन की माला से गुडलक मंत्र ॐ बभ्लुशाय नमः जपें। गाय के घी में सूखे धनिया के बीज डालकर पारद शिवलिंग के निमित दीपक करें। कार्यों से अडचने दूर होंगी। 

बर्थडे गुडलक: शिवलिंग पर चढ़े सूखे धनिया कर्पूर से जलाएं। पराक्रम में वृद्धि होगी।

एनिवर्सरी गुडलक: शिवलिंग पर चढ़ी मिश्री दंपत्ति एक दूसरे को खिलाएं। दांपत्य विवाद समाप्त होंगे। 

महागुडलक का महाटोटका: पारद शिवलिंग पर चढ़ी ईलायची घर की उत्तर दिशा में छुपकर रखें। सर्व कामनाओं की सिद्दी होगी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!