Edited By Lata,Updated: 26 Sep, 2019 10:48 AM
आज दिनांक 26.09.19 दिन गरुवार आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। इसके बाद ही त्रयोदशी 11:03 से शुरू हो जाएगी।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज दिनांक 26.09.19 दिन गरुवार आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। इसके बाद ही 11:03 पर त्रयोदशी तिथि शुरू हो जाएगी। ज्योतिष गणना के अनुसार चंद्र सिंह राशि व मघा नक्षत्र का योग बन रहा है। बता दें कि आज पितर पक्ष श्राद्ध का तेहरवां दिन है और 28 सितंबर दिन शनिवार को सर्व पितर अमावस्या पड़ रही है। कहते हैं कि जो लोग अपने पितरों का श्राद्ध नहीं कर पाते वे अमावस्या के दिन ही कर सकती हैं। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
भाग्यांक 2
शुभरंग सफ़ेद
शुभदिशा उत्तरपश्चिम
राहुकाल 13:42 से 15:11
प्रदोषकाल: 17:58 से 19:22
विशेष: गुरु प्रदोष व मघा श्राद्ध।
स्पेशल: वैसाख शुक्ल त्रयोदशी पर गुरु प्रदोष पर्व मनाएंगे। शिव को समर्पित त्रयोदशी सभी दोषों का नाश करती है। इसके उपायों से विवादों का अंत होता है, शत्रुओं का अंत होता है, दुर्भाग्य से मुक्ति मिलती हैं व परिजनो का कष्ट निवारण होता है।
गुडलक उपाय: प्रदोषकाल में शिवलिंग की विधिवत षोडशोपचार पूजन करें। रुद्राक्ष की माला से गुडलक मंत्र: वृं वृत्ता-वृत्त-कराय नमः जपें। शिवलिंग पर 13 केलों का भोग लगाकर किसी भिखारी को दान करें। विवादों से मुक्ति मिलेगी।
बर्थडे गुडलक: भोजपत्र पर केसर से "शत्रुहंता" लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। शत्रुओं का अंत होगा।
एनिवर्सरी गुडलक: शिवालय में 13 केले चढ़ाकर 13 भिखारियों को दान करें। पारिवारिक कष्ट समाप्त होंगे।
महागुडलक का महाटोटका: मौली में पिरोए 12 पीले फूल शिवलिंग पर चढ़ाएं। दुर्भाग्य से मुक्ति मिलेगी।