Edited By Jyoti,Updated: 28 Sep, 2019 10:16 AM
आज शनिवार ता॰ 28.09.19 आश्विन कृष्ण अमावस्या पर चंद्र सिंह राशि में रहेगा व उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में रहेंगे। इसके अलावा आज पित पक्ष की अंति तिथि यानि सर्व पितृ अमावस्या तिथि है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज शनिवार ता॰ 28.09.19 आश्विन कृष्ण अमावस्या पर चंद्र सिंह राशि में रहेगा व उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में रहेंगे। इसके अलावा आज पित पक्ष की अंति तिथि यानि सर्व पितृ अमावस्या तिथि है। जिसके तहत आज पितरों को अंतिं विदाई दे दी जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पितृ पक्ष की ये अमावस्या पितर तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध व ब्राह्मणों को श्राद्ध का भोजन करवाने का अंतिम दिन होता है। इसके अलावा आज कई वर्षों बाद सर्वपितृ अमावस्या के साथ-साथ शनि अमावस्या भी पड़ रही है। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार सर्वपितृ व शनि अमावस्या का ये योग पितरों की विदाई के लिए बहुत ही सौभाग्यशाली माना जा रहा है। इसके अलावा पंडिक कमल नंद लाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए किल्क करें यहां।
भाग्यांक- 4
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- नैऋत्य
राहुकाल- 09:14 से 10:43 तक
श्राद्ध मुहूर्त- 11:48 से 15:46 तक
विशेष: सर्वपितृ अमावस्या
स्पेशल: पितृ विसर्जनी पर सर्वपितृ श्राद्ध मनाएंगे। इस दिन विष्णु के हंस स्वरूप का पूजन कर गीता के षोडश अध्याय के पाठ का विधान है। आज के उपायों से हर मनोकामना पूरी होगी, पितृदोष से मुक्ति मिलेगी, संतानहीनता से मुक्ति मिलेगी, संकटों का समाधान होगा
विशेष उपाय: पितृयंत्र व हंसावतार के चित्र की विधिवत पूजा करें। तुलसी माला से विशेष मंत्र ॐ परमहंसाय विद्महे महाहंसाय धीमहि। तन्नो हंस: प्रचोदयात् जपें। पितृयंत्र व हंसावतार पर नवधान चढ़ाकर पक्षियों को डालें, सर्व मनोकामनाएं पूरी होंगी।
विशेष महाटोटका: सरसों का तेल लगी गुड़ की रोटी काले कुत्ते को खिलाएं, संकटों का समाधान होगा।