बुध का गोचर किसी के लिए लाएगा प्यार की बहार तो किसी का हाल करेगा बेहाल

Edited By Jyoti,Updated: 10 Sep, 2019 05:44 PM

transit of mercury effects on horoscope

जैसे कि आप सब जानते हैं कि हर ग्रह कुछ समय के बाद अपनी राशि बदलता है। 11 सितंबर यानि कल सुबह 04 बजकर 59 मिनट पर बुध का कन्या राशि में गोचर करेगा जो 29 सितंबर

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
जैसे कि आप सब जानते हैं कि हर ग्रह कुछ समय के बाद अपनी राशि बदलता है। 11 सितंबर यानि कल सुबह 04 बजकर 59 मिनट पर बुध का कन्या राशि में गोचर करेगा जो 29 सितंबर यानि नवरात्रि के पहले दिन दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक इसी राशि में रहेंगे। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार हर ग्रह व राशि परिवर्तन का मानव जीवन पर अच्छा बुरा-दोनों तरह का असर पड़ता है। तो आइए जानते हैं इस बुध परिवर्तन का हर राशि पर कैसे प्रभाव पड़ने वाला है।

मेष- बुध के गोचर अनुसार आर्थिक लाभ होगा, शत्रु निर्बल होंगे, मानसिक सुख मिलेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मगर हो सकता है इस दौरन आपका अपने मित्रों से झगड़ा हो जाए। इसलिए थोड़ी सतर्कता बरतें। इसके अलावा हैल्थ के प्रति भी थोड़ा सचेत रहने की ज़रूरत।

वृष- वृष राशि के जातको के लिए बुध का गोचर मानसिक अवसाद के कारण कष्ट पैदा कर सकता है। कार्यों में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। तो वहीं प्रेम संबंधों में भी तनाव उत्पन्न होनी की आशंका है। आर्थिक हानि भी हो सकती है। इसके अलावा बच्चों का मन पढ़ाई से थोड़ा भटक सकता है।

मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों को माता को सुख प्राप्त होगा। धन लाभ होने के साथ-साथ वाहन सुख की भी प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक सुखों में वृद्धि के आसार हैं।

कर्क- इन्हें आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी। धन हानि के भी योग लग रहे हैं। दोस्तों-परिजनों से विवाद हो सकता है जिस कारण मन अशांत रहेगा।

सिंह- सिंह वालों के धन लाभ होने के प्रबल योग दिखाई दे रहे हैं। इन्हें वाणी आधारित कार्यों में विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। छात्रों के लिए भी समय सफलता भरा रहेगा।

कन्या- क्योंकि बुध का ये गोचर कन्या राशि में हो रहा है इसलिए इसका इस राशि पर गहरा असर होगा। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार कन्या राशि वालों के बुध के इस गोचर के प्रभाव के चलते धन हानि के योग हैं। कटु शब्दों के कारण किसी से विवाद भी हो सकता है। रिश्तेदारों को हानि पहुंचेगी। बंधन का भय होगा। मानसिक कष्ट रहेगा।

तुला- मानसिक तनाव बढ़ सकते हैं। आर्थिक मामलों में नुकसान हो सकता है। शत्रुओं के कारण हानि होगी। कार्यों में सफलता की जगह असफलता मिलेगी। किसी खास व्यक्ति से संबंध बिगड़ सकते हैं।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों को बुध के गोचर अनुसार शुभ कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धन लाभ होने के प्रबल योग हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। संतान सुख प्राप्त होने की संभावना है।

धनु- धनु राशि के लिए ये परिवर्तन अच्छा माना जा रहा है। नए पद की प्राप्ति होगी। शत्रु परास्त होंगे। व्यापार में लाभ मिलने के आसार हैं। मानसिक शांति व सुख प्राप्त होगा। कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी।

मकर- इस राशि वालों के सभी कार्यों में बाधाएं उत्पन्न होंगी। अगर किसी तरह की यात्रा करने की सोच रहे हैं तो सावधानी बरतें। क्योंकि काम के चलते की गई यात्रा में असफलता का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ- इस राशि वालों को धन लाभ होने की आसार दिखाई दे रहे हैं। समय सुखमय व्यतीत होगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी।

मीन- जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। इसके अलावा व्यवसाय में भी हानि होने के आसार हैं। यात्राएं करने से बचें, दुर्घटना हो सकती है। फालतू की बातों पर अधिक विचार करने से बचें अन्यथा मानसिक चिंता परेशानी का कारण बनेगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!