सुबह घर से निकलने से पहले करें ये तांत्रिक टोटके, बन जाएगी हर बिगड़ी बात

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 26 Feb, 2020 07:39 AM

try these tips while go out of home

तंत्र विज्ञान में टोने-टोटकों के प्रयोग की विधि दी गई है। ये कई प्रकार के होते हैं और इनको अनेक कार्यों में प्रयोग किया जा सकता है। यहां जो थोड़े से तथ्य दिए गए हैं उनसे किसी भी निष्पक्ष साधक को

Follow us on Twitter

तंत्र विज्ञान में टोने-टोटकों के प्रयोग की विधि दी गई है। ये कई प्रकार के होते हैं और इनको अनेक कार्यों में प्रयोग किया जा सकता है। यहां जो थोड़े से तथ्य दिए गए हैं उनसे किसी भी निष्पक्ष साधक को यह ज्ञात हो सकेगा कि तंत्र शास्त्र और टोटकों में कितना घनिष्ठ संबंध है। टोटकों को करते समय किसी मंत्र जाप की आवश्यकता नहीं होती। ये सरल भी होते हैं।

PunjabKesari Try These Tips While Go Out Of Home

अगर आपको किसी विशेष कार्य पर जाना है और आप यह चाहते हैं कि वह कार्य बन जाए, तब आप प्रात: लगभग चार बजे उठें और एक नीले रंग का रेशमी चमकदार धागा अपने घर के आगे पडऩे वाले तीसरे खम्भे पर अपनी कामना कहते हुए बांध दें। कार्य बनने की संभावना बढ़ जाएगी।

शनिवार के दिन प्रात: अपने काम पर जाने से पहले एक नींबू लेकर उसके दो बराबर भाग करें। घर से निकलने के बाद जो भी पहला मोड़ आए, उस समय एक टुकड़ा आगे और दूसरा टुकड़ा पीछे फैंक कर चले जाएं। परेशानियां स्वयं ही दूर हो जाएंगी।    

PunjabKesari Try These Tips While Go Out Of Home                                 
अपने घर से किसी भी कार्य के लिए निकलते समय पहले विपरीत दिशा में चार पग जाएं, इसके पश्चात कार्य पर चले जाएं।

किसी भी कार्य के लिए जाते समय एक बेदाग नींबू गाय के गोबर में दबा दें। उस पर थोड़ा सा कामिया सिंदूर छिड़क दें। अब अपना कार्य कह कर चले जाएं।

घर से बाहर निकलते समय घर के मेन गेट पर काली मिर्च रखें और उस काली मिर्च पर अपना पैर रख कर घर के बाहर निकलें परन्तु इसके बाद वापस मुड़ कर किसी भी चीज के लिए वापस घर में प्रवेश न करें। आपकी हर मनोकामना पूर्ण होगी।     

PunjabKesari Try These Tips While Go Out Of Home

किसी कठिन कार्य की सिद्धि के लिए जाते समय घर से निकलने से पूर्व ही अपने हाथ में एक रोटी ले लें। मार्ग में जहां भी कौवा अथवा कौवे दिखाई दें, वहां उस रोटी के टुकड़े करके डाल दें और आगे बढ़ जाएं। इस छोटे-से प्रयोग से कठिन कार्यों में भी सफलता प्राप्त होगी। यदि रोटी के टुकड़े खाने के बाद कौवों का झुंड आगे-पीछे आता हुआ दिखाई दे तो समझना चाहिए कि कैसा भी कठिन कार्य क्यों न हो, उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!