Valentine Day 2019: दिल लगाने से पहले जानें, क्या वो करती है आपसे सच्चा प्यार

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 08 Feb, 2019 12:33 PM

valentine day 2019

आजकल वेलेंटाइन वीक चल रहा है। दिल लगाने और प्यार के लेन-देने के लिए प्रेमी जोड़े अकसर वेलेंटाइन डे का इंतजार करते हैं। क्या आप जानते हैं ये सब कुछ प्रेमी-प्रेमीका के चाहने या न चाहने पर डिपेंड नहीं करता बल्कि ग्रहों के अनुसार ही

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

PunjabKesariआपकी लव लाइफ मोड़ लेती है। प्यार और रोमांस के ग्रह शुक्र यानि वीनस हैं। इनके शुभ-अशुभ प्रभाव से ही व्यक्ति के जीवन में प्रेम आता और जाता है। व्यक्ति के खाने-पीने की च्वाइस पर भी ग्रहों का साम्राज्य स्थापित रहता है। खान-पान की आदतों से जाना जा सकता है क्या वो करती है आपसे सच्चा प्यार ? उसके मन में क्या है ? उसका स्वभाव कैसा है ? और भी बहुत कुछ जानें-

PunjabKesariजिन लड़कियों को कॉफी पीना पसंद होता है, वह बहुत रोमांटिक होती हैं। नेचर से ये आत्मनिर्भर, खर्चीली और स्वप्न लोक में रहने वाली होती हैं। पार्टनर के प्रति ये हमेशा वफादार रहती हैं।

शराब पीने वाली लड़कियों को धूम मचाने वाले लड़के बहुत भाते हैं। ये हमेशा खुश रहती हैं और खुशियां बांटती हैं। इनकी लाइफ में जैसे भी अप एंड डाउन आएं हौंसले के साथ डट कर उनका सामना करती हैं।

स्वीट यानी मीठा पसंद करने वाली लड़कियां प्रेम संबंधों और रिश्तों को बहुत अहमियत देती हैं। नेचर से ये स्पष्ट, नादान, ईमानदार और शर्मीली होती हैं। वैसे तो इन्हें गुस्सा आता नहीं लेकिन जब आ जाए तब इनका गुस्सा सांतवें आसमान पर पंहुच जाता है लेकिन जल्दी ठंडा भी हो जाता है।

PunjabKesariमिल्‍क चॉकलेट पसंद करने वाली लड़कियां उम्र में जितनी भी बड़ी हो जाएं, दिल उनका बच्चा ही रहता है। ये बहुत समझदार और स्मार्ट होती हैं। 

ब्राउन चॉकलेट पसंद करने वाली लड़कियां छुईमुई स्वभाव की होती हैं। ये जब किसी से प्रेम करती हैं तो दिल और जान से करती हैं। ये न तो प्रेम में धोखा देती हैं और न ही सहन करती हैं। कला और खूबसूरती की ये दिवानी होती हैं। सुंदर चीजों को देखकर ये बहुत जल्दी अकर्षित हो जाती हैं।

PunjabKesariनॉनवेज पसंद करने वाली लड़कियां वेज लड़कियों के मुकाबले ज्यादा इंटेलिजेंट होती हैं। सैंस ऑफ ह्यूमर तो इनका कमाल का होता है। लवर को कैसे वश में करना है, इन्हें भली-भांति आता है। ऊंचे स्वर में बात करने के साथ-साथ ये आक्रमक भी होती हैं।

चाय पंसद करने वाली लड़कियां छोटी-छोटी चीजों में ही खुशियां ढूंढ लेती हैं। घर-परिवार को कैसे जोड़ कर रखना है, इन्हें खूब आता है।

PunjabKesari

जिन लड़कियों को आलू पसंद होते हैं, वह स्पष्ट, ईमानदार और आत्‍मनिर्भर होती हैं। इनके सपने बहुत बड़े-बड़े होते हैं और ये उन्हें पूरा करने का दम भी रखती हैं। सक्सेस और इनका चोली-दामन का साथ होता है। अपने दोस्तों पर ये खूब पैसा उड़ाती हैं। 

PunjabKesariचावल पसंद करने वाली लड़कियां उजले चरित्र की होती हैं। इन पर आंख बंद करके भरोसा किया जा सकता है। ये हर महफिल की शान होती हैं। प्रेम संबंधों को दिल में दबा कर नहीं रखती बल्कि खुले दिल से स्वीकार करती हैं।

क्या इस Valentine Week में आपको मिलेगा सच्चा प्यार, देखें love horoscope

PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!