वैलेंटाइन डे: जानें, क्या हो रहा है शुक्र के राशि परिवर्तन का आप पर असर

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 14 Feb, 2019 11:29 AM

valentines day venus change

29 जनवरी 2019 से शुक्र का राशि परिवर्तन हो चुका है। धनु राशि में शुक्र शत्रुक्षेत्री होते हैं। धनु राशि के स्वामी गुरु व शुक्र की नेचुरल शत्रुता है। शुक्र को प्राकृतिक तौर पर भोग-विलास एवं दाम्पत्य का कारक माना जाता है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

29 जनवरी 2019 से शुक्र का राशि परिवर्तन हो चुका है। धनु राशि में शुक्र शत्रुक्षेत्री होते हैं। धनु राशि के स्वामी गुरु व शुक्र की नेचुरल शत्रुता है। शुक्र को प्राकृतिक तौर पर भोग-विलास एवं दाम्पत्य का कारक माना जाता है। फिल्म इंडस्ट्री, फैशन, गीत-संगीत, ललित-कलाओं में शुक्र का प्रतिनिधित्व होता है। शुक्र का शत्रुक्षेत्री होना इन सभी क्षेत्रों से जुड़े व्यक्तियों के लिए प्रतिकूल फलदायक रहेगा। आइए जानते हैं कि शुक्र का शत्रुक्षेत्री धनु राशि में प्रवेश समस्त  12 राशियों पर क्या प्रभाव डालेगा-

मेष : मेष राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार हर काम में लाभ होगा। नए वस्त्र-अभूषणों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। बंधु-बांधवों से लाभ एवं सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य का साथ प्राप्त होगा।

वृष : वृष राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार धन लाभ होगा। संकटों से मुक्ति मिलेगी। भोग-विलास की सामग्री प्राप्त होगी। संबंधियों से लाभ होगा।

मिथुन : मिथुन राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। कठिन परिश्रम का अपेक्षित फल प्राप्त नहीं होगा। जीवनसाथी से विवाद होगा। स्त्री जाति के कारण अपमानित होने की संभावना है। धन हानि होगी। मूत्र संबंधी विकारों के कारण कष्ट होगा। व्यर्थ प्रवास एवं यात्राएं होंगी।

कर्क : कर्क राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार शत्रुता में वृद्धि होगी। शत्रु हावी होंगे। सांझेदारी में हानि होगी। जीवनसाथी से मतभेद होंगे। दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना है। स्त्री जाति से कष्ट होगा। 

सिंह : सिंह राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार पुत्र से लाभ होगा। धन की प्राप्ति होगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रु पराजित होंगे। पुत्र जन्म के योग बनेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। प्रेम संबंध सफल होंगे।

कन्या : कन्या राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। भोग-विलास की सामग्री प्राप्त होगी। सम्पत्ति प्राप्ति के योग बनेंगे। वाहन सुख, संबंधियों से स्नेह प्राप्त होगा। माता से लाभ होगा। मन प्रसन्न एवं आनंदित रहेगा।

तुला : तुला राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार साहस-पराक्रम में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा। अधीनस्थों का सहयोग प्राप्त होगा। भाग्योदय होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार धन लाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। संतान प्राप्ति का योग बनेगा। विद्यार्थी वर्ग को परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। विद्या अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। शत्रु पराजित होंगे। स्त्री सुख प्राप्त होगा। नवीन वस्त्र-अभूषणों की प्राप्ति होगी।

धनु : धनु राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार धन लाभ होगा। शत्रु परास्त होंगे। अविवाहितों का विवाह होगा। घर में संतान का जन्म होगा। व्यापार में लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग का विद्याध्ययन में मन लगेगा। स्त्री जाति से लाभ होगा।

मकर : मकर राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार मित्रों से लाभ होगा। आर्थिक उन्नति होगी। भोग-विलास के संसाधनों की प्राप्ति होगी। उत्तम शैया सुख प्राप्त होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 

कुंभ : कुंभ राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार धन लाभ होगा। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। प्रेम संबंध सफल होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वैभव-विलासिता की वस्तुएं प्राप्त होंगी। पर्यटन के अवसर मिलेंगे।

मीन : मीन राशि वाले जातकों को शुक्र के गोचर अनुसार शारीरिक कष्ट होगा। मानसिक चिंता में वृद्धि होगी। व्यर्थ धन हानि होगी। कार्यक्षेत्र में विघ्न आएंगे। शत्रु हावी होंगे। स्त्री जाति से कष्ट होगा। राज्य की ओर से परेशानियां आएंगी। संबंधियों से विवाद होगा।

कुंभ के बारे में कितना जानते हैं आप !

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!