Feng shui tips: जेब ढीली किए बिना दूर करें घर की Negative Vibes

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 30 Dec, 2021 01:05 PM

vastu

फेंगशुई चाईनिस वास्तु शास्त्र का प्रमुख सिद्धांत है। मान्यता है कि इसमें ज्योतिष और वास्तु दोनों के नियम संयुक्त रूप से प्रयुक्त होते हैं। जिसके द्वारा सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है और दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं से मुक्ति पाई जा सकती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Feng shui tips: फेंगशुई चाईनिस वास्तु शास्त्र का प्रमुख सिद्धांत है। मान्यता है कि इसमें ज्योतिष और वास्तु दोनों के नियम संयुक्त रूप से प्रयुक्त होते हैं। जिसके द्वारा सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है और दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं से मुक्ति पाई जा सकती है। वर्तमान समय में इसका प्रयोग संसार के बहुत सारे देशों में किया जा रहा है। भारत में भी इसका प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है। किसी भी परिवार को सुखी-समृद्ध बनाने के लिए सकारात्मक ऊर्जा महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके प्रभाव से किसी भी तरह की नकारात्मकता और ऊपरी बाधाएं व्यक्ति पर अपना वर्चस्व स्थापित नहीं कर पाती। आप भी कुछ सिद्धांत अपनाकर अपने जीवन से नकारात्मकता को सदा के लिए दूर कर सकते हैं।

PunjabKesari Feng shui tips 

जिस स्थान पर गंदगी अथवा सामान इधर-उधर बिखरा रहता हो। वहां कभी धन संचित नहीं रह सकता। दरिद्रता सदा वहां अपने पैर पसारे रहती है।

जहां पारिवारिक सदस्य दुखी व अस्वस्थ रहते हैं वहां वास्तुदोष के साथ-साथ नाकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।

PunjabKesari Feng shui tips

घर अथवा कार्य स्थान में ज्यादा समय तक अंधकार नहीं रखना चाहिए इसे भी वास्तुदोष माना जाता है। कुछ लोग शाम के समय घर में रोशनी नहीं करते जिससे घर और व्यापार दोनों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

PunjabKesari Feng shui tips

जो लोग लालची होते हैं, वे हर समय अपने फायदे के बारे में ही सोचते हैं। ऐसे इंसान नाकारात्मकता से भरे होते हैं। इनकी संगत से दूसरों की भी सोच प्रभावित होती है। अत: इनसे दूरी बनाए रखें।

दूसरों के प्रति द्वेष भावना रखने वालों मेें नेगेटिव ऊर्जा बहुत अधिक होती है। ये कामयाब लोगों से जलन करते हैं। ऐसी सोच रखने वालों को घर या दुकान में नुकसान व मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।

PunjabKesari Feng shui tips

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!