धन अौर सफलता के मार्ग में बाधक बनती हैं ये आदतें

Edited By ,Updated: 20 Nov, 2016 02:49 PM

vastu

कई बार व्यक्ति को बहुत मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिलती। जिसके कारण उसे धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ये सब व्यक्ति

कई बार व्यक्ति को बहुत मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिलती। जिसके कारण उसे धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ये सब व्यक्ति की कुछ ऐसी आदतों के कारण होता है, जिनसे उसका भाग्य उसका साथ नहीं देता। शास्त्रों में भी व्यक्ति के कुछ ऐसे कार्यों को बुरी आदत माना गया है जो धन अौर सफलता के मार्ग में बाधक बनते हैं। इनसे बचने हेतु व्यक्ति को कुछ कार्यो को करने से बचना चाहिए।

 

* बहुत ज्यादा सोने से समय व्यर्थ होता है अौर ये दरिद्रता का कारण बनता है। व्यक्ति को उतना ही सोना चाहिए जितना स्वास्थ्य अौर समय के अनुसार ठीक हो।

 

* जो व्यक्ति किसी भी कार्य को डर-डर कर करता है उसे सफलता मिलनी मुश्किल होती है। डर से व्यक्ति का आत्मविश्वास कम होता है अौर इंसान की योग्यता पर भी बुरी प्रभाव पड़ता है। 

 

* सफलता के मार्ग में सबसे बड़ी बाधा आलस्य है। आलसी व्यक्ति किसी भी कार्य को सही ढंग से नहीं कर पाता। आलस्य का त्याग करके ही व्यक्ति को सफलता अौर समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। आलस्य का त्याग करने से जहां सफलता मिलती है वहीं लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है। 

 

* क्रोध व्यक्ति की सोचने समझने की शक्ति को क्षीण कर देता है। क्रोधित व्यक्ति का मन अशांत रहता है जिसके कारण वह कोई भी कार्य सही ढंग से नहीं कर पाता। क्रोध रिश्तों अौर सामाजिक जीवन में भी बुरी प्रभाव डालता है। 

 

* कार्यों को करने से पूर्व जानबूझकर टालमटोल करना बुरी आदत है। जिसके कारण जरुरी कार्य पूर्ण नहीं हो पाते अौर कई बार व्यक्ति को आर्थिक नुक्सान झेलना पड़ता है। 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!