Edited By ,Updated: 29 Dec, 2016 03:37 PM
आधुनिक समय में अधिकांश लोग वास्तु का प्रयोग करने लगे हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार दैनिक जीवन की छोटी-छोटी बातों में वास्तु का ध्यान रखा जाए तो प्रत्येक प्रकार की परेशानियों
आधुनिक समय में अधिकांश लोग वास्तु का प्रयोग करने लगे हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार दैनिक जीवन की छोटी-छोटी बातों में वास्तु का ध्यान रखा जाए तो प्रत्येक प्रकार की परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। इस बातों पर अमल करने से जहां नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है वहीं घर में सुख-समृद्धि की भी भरमार होती है। जानिए वास्तु के उपाय जिससे परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा।
* घर में सुबह के समय कुछ समय के लिए भजन अवश्य लगाएं। इससे पारिवारिक सदस्यों का मन शांत होगा अौर नकारात्मक ऊर्जा का भी नाश होगा।
* झाडू को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। कभी भी झाडू को खड़ा करके न रखें अौर न ही उसे पैरों से छूना चाहिए। इससे घर की बरकत में कमी आती है। झाडू को सदैव छिपा कर रखना चाहिए।
* बिस्तर पर बैठकर भोजन न करें। एेसा करने से बुरे स्वप्न आते हैं अौर इससे दांपत्य जीवन भी प्रभावित होता है।
* घर में जूते-चप्पल एक जगह पर रखने चाहिए। इधर-उधर बिखरा कर रखने से घर में अशांति का माहौल पैदा होता है।
* भोजन बनाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि पहली रोटी गाय अौर अंतिम कुत्ते के लिए निकाल लें। इससे देवता खुश होते हैं अौर पितरों को भी शांति मिलती है।
* घर में लगे जालों को साफ करते रहें। ये भाग्य अौर कर्म पर जाले लगा देते हैं।
* हफ्ते में एक बार समुद्री या सेंधा नमक से पोछा लगाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।
* घर के पूजास्थल में स्थापित देव प्रतिमा की नियमित पूजा करते रहना चाहिए। ऐसा करने से देव प्रसन्न रहते हैं अौर घर परिवार पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखते हैं।