Edited By ,Updated: 30 Dec, 2016 03:56 PM
सच्चा मित्र वहीं होता है जो मुसीबत में काम आता है। मित्रों में लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं। लेकिन कई बार मित्रों के मध्य इतनी लड़ाई हो जाती है कि मित्रता टूट जाती
सच्चा मित्र वहीं होता है जो मुसीबत में काम आता है। मित्रों में लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं। लेकिन कई बार मित्रों के मध्य इतनी लड़ाई हो जाती है कि मित्रता टूट जाती है। वास्तु में कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताया गया है जो मित्रता के मध्य लड़ाई का कारण बनती हैं। मित्रों के मध्य लड़ाई होने पर ध्यान रखें वास्तु की ये बातें-
* मुख्यद्वार के सामने का स्थान मित्रता को प्रभावित करने वाला माना जाता है। घर के मुख्यद्वार के पीछे या सामने गंदे वस्त्र नहीं रखने चाहिए। इससे मित्रों के मध्य लड़ाई-झगड़े होते हैं।
* वास्तु के अनुसार मित्रता को मजबूत रखने के लिए एक-दूसरे का जूठा भोजन नहीं खाना चाहिए। ये लड़ाई का कारण बनता है।
* घर की छत पर कबाड़ नहीं रखना चाहिए। इससे पारिवारिक सदस्यों के मध्य लड़ाई-झगड़े होते हैं।
* मित्रों को कभी भी रूमाल या परफ्यूम भेंट न करें। इन चीजों को उपहार में देने से मित्रता में अविश्वास बढ़ता है।
* काला रंग राहू को प्रभावित करता है अौर ये मित्रता के लिए अच्छा नहीं माना जाता। इसलिए मित्रों के साथ काले रंग की चीजों का आदान-प्रदान नहीं करना चाहिए।
* शनिवार के दिन मित्रों से लेन-देन अौर बहस नहीं करनी चाहिए। इस दिन बिना कारण के भी बात बढ़ सकती है।