घर में लगा है मनी प्लांट तो रखें इन बातों का ध्यान वरना होगा नुकसान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Jul, 2017 02:46 PM

vastu

अक्सर लोग धन वृद्धि के लिए घर में मनी प्लांट का पौधा रखते हैं। कुछ लोग इसे घर के अंदर तो कई बाहर रखते हैं। लेकिन उन्हें इससे संबंधित बातों की जानकारी नहीं होती जिसके

अक्सर लोग धन वृद्धि के लिए घर में मनी प्लांट का पौधा रखते हैं। कुछ लोग इसे घर के अंदर तो कई बाहर रखते हैं। लेकिन उन्हें इससे संबंधित बातों की जानकारी नहीं होती जिसके कारण नुकसान झेलना पड़ता है। घर में मनी प्लांट रखने पर उसकी अच्छे से देखभाल करनी होती है। यदि मनी प्लांट को सही दिशा अौर सही देखभाल न मिले तो इसका घर में विपरीत प्रभाव होता है। इससे बचने के लिए वास्तु की कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

मनी प्लांट को घर में सही दिशा पर रखने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। मनी प्लांट को उत्तर पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। इस दिशा में मनी प्लांट रखने से धन में वृद्धि न होकर नुकसान होता है। इतना ही नहीं गलत दिशा में रखा मनी प्लांट पारिवारिक सदस्यों की सेहत पर नकारात्मक असर डालता है। 

अक्सर देखा जाता है कि मनी प्लांट अच्छे से न बढ़े तो उसे उखाड़ फेंक दिया जाता है। वास्तु के अनुसार ऐसा करना अशुभ होता है। यदि मनी प्लांट अच्छे से नहीं बढ़ रहा हो तो उसे ऊपर से काट लें लेकिन इसे जड़ से न उखाड़ें। 

वास्तु के अनुसार मनी प्लांट की जो पत्तियां खराब हो रही हैं, उन्हें हटा देना चाहिए। मनी प्लांट की पत्तियों का जमीन पर गिरना अशुभ माना जाता है। 

घर के बाहर मनी प्लांट का पौधा न लगाकर इसे अंदर लगाना शुभ होता है। मनी प्लांट के पौधे को गमले या बोतल में भी लगा सकते हैं। 

घर में मनी प्लांट को आग्नेय कोण अर्थात दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना उचित माना जाता है। इस दिशा के देवता श्रीगणेश हैं इसलिए यहां मनी प्लांट रखने से सुख-समृद्धि में बढ़ौतरी होती है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!