Vastu Shastra: ये 9 उपाय, जीवन में लाएंगे खुशहाली व तरक्की

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 26 Jun, 2023 10:32 AM

vastu shastra

वास्तु शास्त्र भारत का अत्यंत प्राचीन शास्त्र है और वैदिक काल में तो इसे स्थापत्य वेद की संज्ञा भी दी गई है। चाहे कई लोग इस शास्त्र को लेकर संदेह व्यक्त करते रहें लेकिन तथ्यों के आधार पर हम आपको यह बताना चाहेंगे कि

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र भारत का अत्यंत प्राचीन शास्त्र है और वैदिक काल में तो इसे स्थापत्य वेद की संज्ञा भी दी गई है। चाहे कई लोग इस शास्त्र को लेकर संदेह व्यक्त करते रहें लेकिन तथ्यों के आधार पर हम आपको यह बताना चाहेंगे कि समय-समय पर विभिन्न जगह पर की गई खुदाई में पुरातत्ववेताओं को जो प्राचीन बस्तियों के खंडहर मिले हैं या भग्नावशेष मिले हैं, वे इस बात की गवाही देते हैं कि प्राचीन समय में मंदिर बस्तियों एवं नगरों का निर्माण वास्तु शास्त्र के सिद्धांत के अनुसार ही होता था और यही वजह है कि तब लोग अपेक्षाकृत अधिक सुखी थे।

PunjabKesari Vastu Shastra

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें 

PunjabKesari Vastu Shastra

जैसे आरोग्य शास्त्र के नियमों का विधिवत पालन करके मनुष्य सदैव स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकता है, उसी तरह वास्तु शास्त्र के सिद्धांतों के अनुसार हम अपना भवन निर्माण करवाकर या फिर वास्तु शास्त्र के उपाय अपनाते हुए अपने जीवन में समृद्धि और सुख हासिल कर सकते हैं। नकारात्मक शक्तियों से अपने घर और अपनी मन:स्थिति को बचा सकते हैं।

जिस तरह ज्योतिष में नौ ग्रहों की महत्ता है और हर ग्रह हमारे जीवन पर असर करता है, हमें अच्छे व बुरे परिणाम प्रदान करता है, हमारे लिए संभावनाओं के नए द्वार खोलता है, उसी तरह इस पोस्ट में आपको वास्तु शास्त्र के 9 ऐसे टिप्स दूंगा, 9 ऐसे उपाय बताऊंगा, जिन्हें आजमाकर आप तरक्की और समृद्धि से स्वयं साक्षात्कार कर सकते हैं। अपने जीवन को और खुशगवार बना सकते हैं। अपने भीतर नई ऊर्जा भर सकते हैं। ये उपाय बेहद आसान हैं और बेहद कारगर भी हैं। इन उपायों से सकारात्मक उर्जा भी बढ़ेगी।

PunjabKesari Vastu Shastra
पहला उपाय है स्वास्तिक चिन्ह का। हमारी भारतीय संस्कृति में स्वास्तिक का विशेष महत्व है। हमारे पूर्वज घर के मेन गेट के ऊपर सिंदूर से स्वास्तिक का चिन्ह बनाते थे। इससे घर में सौभाग्य और समृद्धि में वृद्धि होती थी । वास्तु शास्त्र के अनुसार स्वास्तिक 9 अंगुल लंबा और 9 मीटर चौड़ा होना चाहिए। मेन गेट के ऊपर सिंदूर से यह चिन्ह बनाए जाने पर रोग व शोक में यानी दुख में कमी आती है। चिंताओं का निवारण होने लगता है।

अगर आप घर के सदस्यों की तरक्की चाहते हैं तो घर के सभी प्रकार के वास्तु दोष दूर करने के लिए मेन गेट पर एक तरफ केले का वृक्ष और दूसरी तरफ तुलसी का पौधा गमले में लगा दें। घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होने लगेगा।

अगर आपने कोई प्लाट खरीद रखा है और मकान बनाने का योग नहीं बन रहा या मकान बनाने के लिए पैसों का इंतजाम नहीं हो रहा तो पुष्य नक्षत्र में उस खाली प्लाट में अनार का पौधा लगा दें। मकान बनने का योग बन जाएगा।

PunjabKesari Vastu Shastra
अगर आपके घर में वास्तु दोष है तो उस दोष को दूर करने के लिए कुछ तोड़फोड़ करने की जरूरत नहीं है। आपको सिर्फ इतना करना है कि मकान की छत पर एक बड़ा गोल शीशा यानि आईना इस तरह से लगाएं कि मकान की संपूर्ण छाया उसमें दिखाई देती रहे। हमारी वास्तु शास्त्र में आईने को उत्प्रेरक बताया गया है, जिसके द्वारा भवन में तरंगित ऊर्जा का सुखद एहसास होता है।

आपको भूलकर भी कभी घर में टूटे बर्तन या टूटी खाट का प्रयोग नहीं करना चाहिए और न ही घर में टूटे बर्तन व टूटी खाट रखनी चाहिए। इसका आपको फायदा तो होता नहीं, उल्टा धन हानि के योग बनते हैं।

हमारे घर में सबसे सात्विक जगह होती है रसोईघर। घर की सुख-समृद्धि रसोईघर से झलकती है। अगर रसोईघर गलत स्थान पर है तो अग्नि कोण में बल्ब लगा दें और हर रोज ध्यान से सुबह-शाम उस बल्ब को जरूर जलाकर रखें। इससे वास्तु दोष भी दूर होगा और घर में सुख-समृद्धि का वास भी होगा।

PunjabKesari Vastu Shastra

सुनने में आपको थोड़ा अजीब भी लग सकता है लेकिन वास्तु शास्त्र में यह आजमाया हुआ नुस्खा है। यह कोई टोना-टोटका नहीं है। अगर आपको लगता है कि आपके घर पर किसी की बुरी नजर लग गई है और नकारात्मक ऊर्जा घर में आ रही है। आपने घर के द्वार दोष और वेध दोष को दूर करने के लिए शंख या सीप मौली में बांधकर दरवाजे पर लटकानी है। बस इतना सा उपाय है और आपका घर सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर हो जाएगा।

अगर आपने घर में पूजा स्थल बना रखा है तो वहां शुद्ध देसी घी का दीपक हर रोज जलाएं। अगर घर में शंख भी रखा है तो उसकी ध्वनि तीन बार सुबह-शाम नियमित रूप से करें। घर से नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाएगी।

घर के देवालय में देवी-देवताओं पर फूलों के हार चढ़ा रखे हैं तो हर दूसरे दिन पुराने हार हटाकर, नए हार भगवान को अर्पित करने चाहिए।

अगर आप वास्तु शास्त्र के यह 9 उपाय करेंगे तो कुछ ही दिनों में खुद महसूस करेंगे कि घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है और लाइफ की सभी समस्याओं से मुक्त होते जा रहे हैं।

गुरमीत बेदी
gurmitbedi@gmail.com

PunjabKesari kundli

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!