Vastu: पूजा घर में जरूर होनी चाहिए ये चीज़ें

Edited By Jyoti,Updated: 27 Mar, 2022 03:48 PM

vastu shastra tips related puja ghar in hindi

प्रत्येक घर में पूजा स्थल यानि कि मंदिर का एक स्थान होता है। जहां बैठकर मनुष्य अपनी सभी परेशानियां भूल जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं पूजा घर में क्या

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
प्रत्येक घर में पूजा स्थल यानि कि मंदिर का एक स्थान होता है। जहां बैठकर मनुष्य अपनी सभी परेशानियां भूल जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं पूजा घर में क्या होना चाहिए, क्या नहीं इसके बारे में भी वास्तु में बहुत कुछ बताया गया है। शास्त्रों में कुछ ऐसी वस्तुएं बताई गई हैं जिनको पूजा घर में रखना जरूरी माना गया है। मान्यता है कि इन चीजों को पूजा घर में रखने से घर में हमेशा बरकत बनी रहती है साथ ही धन की देवी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मोर पंख को रखने से नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखने में मदद मिलती है। वहीं मोरपंख भगवान श्रीकृष्ण को बेहद ही प्रिय होता है। पूजा स्थल पर मोर पंख रखने से घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है साथ ही भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है। मान्यता है कि जिस घर में मोर पंख होता है वहां पर कभी भी नेगेटिव ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता। इस कारण से हमेशा पूजा स्थल पर मोर पंख अवश्य रखना चाहिए।

PunjabKesari, Puja ghar mein rakhe ye cheeje, puja ghar vastu in hindi, puja ghar kaise sajaye, puja ghar mein shankh kaise rakhe, puja ghar mein mor pankh rakhna chahiye ya nhi, puja ghar mein kya kya rakhna chahiye, puja ghar mein kya nhi akhna chahiye

बात करें पूजा स्थान पर गंगाजल रखने की तो जैसा कि सब जानते हैं हिंदू धर्म में गंगाजल को बहुत पवित्र माना गया है। इसलिए घर में पूजा-पाठ या कोई भी शुभ कार्य हो गंगाजल का इस्तेमाल किया जाता है। गंगाजल कभी भी खराब नहीं होता है। ऐसे में अपने पूजा घर में गंगाजल अवश्य रखना चाहिए। साथ ही हर रोज पूजा के दौरान गंगाजल का प्रयोग भी करना चाहिए। मान्यता है कि घर में गंगाजल रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं रहती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि घर के मंदिर में किसी चांदी या पीतल के बर्तन में गंगाजल रखें।

PunjabKesari, Puja ghar mein rakhe ye cheeje, puja ghar vastu in hindi, puja ghar kaise sajaye, puja ghar mein shankh kaise rakhe, puja ghar mein mor pankh rakhna chahiye ya nhi, puja ghar mein kya kya rakhna chahiye, puja ghar mein kya nhi akhna chahiye

बता दें कि भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को शंख बहुत ही प्रिय होता है। ऐसे में घर के पूजा स्थल पर शंख जरूर होना चाहिए। कहते हैं कि घर के मंदिर में शंख रखने से घर का वातावरण अच्छा होता है और हमेशा सकारात्मकता बनी रहती है। साथ ही नियमित तौर पर भगवान की पूजा के दौरान शंख की पूजा और इसे बजाना बहुत शुभ होता है। शंख की ध्वनि से घर में सुख-शांति बनी रहती है और भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है।

PunjabKesari, Puja ghar mein rakhe ye cheeje, puja ghar vastu in hindi, puja ghar kaise sajaye, puja ghar mein shankh kaise rakhe, puja ghar mein mor pankh rakhna chahiye ya nhi, puja ghar mein kya kya rakhna chahiye, puja ghar mein kya nhi akhna chahiye

आमतौर पर जो लोग अपने घरों में तुलसी रखते हैं, उनके घर में शालिग्राम भी होता है। शास्त्रों के अनुसार घर के पूजा स्थान पर शालिग्राम रखना बेहद ही शुभ माना गया है। बता दें कि माता लक्ष्मी की कृपा पाने का सबसे सरल उपाय पूजा घर में रखें हुए शालिग्राम की नियमित रूप से पूजा करना है। शालिग्राम भगवान विष्णु के ही रूप हैं। ऐसे में पूजा स्थल पर शालिग्राम होने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति को जीवन में आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।

PunjabKesari, Puja ghar mein rakhe ye cheeje, puja ghar vastu in hindi, puja ghar kaise sajaye, puja ghar mein shankh kaise rakhe, puja ghar mein mor pankh rakhna chahiye ya nhi, puja ghar mein kya kya rakhna chahiye, puja ghar mein kya nhi akhna chahiye
आखिरी में बता दें गोमूत्र की, मान्यता है कि पूजा घर में गोमूत्र रखने से घर के सदस्यों पर देवी-देवताओं का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!