Vastu Tips: ऐसा होगा घर का वास्तु तो परेशानियां होंगी दूर, आएंगी खुशियां

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 28 Feb, 2023 09:54 AM

vastu tips

जिन घरों में वास्तु के नियमों का ध्यान नहीं रखा जाता, वहां वास्तु दोष उत्पन्न होता है। जिससे जीवन में बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips For Home: जिन घरों में वास्तु के नियमों का ध्यान नहीं रखा जाता, वहां वास्तु दोष उत्पन्न होता है। जिससे जीवन में बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वास्तु विज्ञान का संबंध भवन निर्माण से है। इसके अनुसार दिशाओं का अध्ययन करके हर वस्तु को स्थापित करने से बहुत सारी परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है।

PunjabKesari Vastu Tips

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें  

घर के किसी भी बैडरूम में वाश बेसिन नहीं होना चाहिए। इससे लव-लाइफ में परेशानियां आ सकती हैं।

दक्षिण-पूर्व में अग्रितत्व की स्थापना कीजिए। चाहे किचन हो गीजर या चूल्हा, सबसे अच्छा होगा लाल बल्ब जलाना। इससे तुरंत नकद धन आना सुनिश्चित होता है।

दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम में मिट्टी का पीला फूलदान रखिए। इससे बचत बढ़ेगी और नई प्रापर्टी मिलने की संभावनाएं बनेंगी।

PunjabKesari Vastu Tips

पार्किंग के लिए उत्तर-पश्चिम दिशा का चयन करना शुभ होता है।

वास्तुशास्त्र में कहा जाता है कि घर का मेन गेट घर के अन्य दरवाजों से बड़ा होना चाहिए। अगर मेन गेट दूसरे दरवाजे से छोटा हो तो पैसों से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।

अगर प्राइवेट सैक्टर में नौकरी छूट गई हो या नई नौकरी न मिल पा रही हो तो उत्तर दिशा में नीले रंग की बोतल में मनी प्लांट लगाइए।

घर की उत्तर दिशा में तिजोरी, कैश और धन रखना चाहिए, इससे धन आगमन के स्त्रोत बनते हैं।

PunjabKesari Vastu Tips

घर के अंदर और बाहर की धूल-गंदगी को हर रोज साफ करें, इससे नकारात्मक ऊर्जा नहीं रहती।

मुख्य द्वार की ओर पैर करके नहीं सोएं। पूर्व दिशा में सिर एवं पश्चिम दिशा में पैर करके सोना मंगलमय होता है।

PunjabKesari kundli


 

Trending Topics

Bangladesh

Ireland

Match will be start at 31 Mar,2023 03:00 PM

img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!