Kundli Tv- क्या आपके घर में भी है नीले रंग की बाल्टी, तो जानें उसके फायदे

Edited By Lata,Updated: 03 Aug, 2018 09:35 AM

vastu tips

आज के युग में लोग घर बनवाते समय वास्तु का खास ध्यान रखते हैं। माना जाता है कि यादि घर की हर चीज़ वास्तु के अनुसार हो तो घर में खुशहाली आती है और अगर एेसा न हो तो परिवार में दुख, परेशानियां और बीमारियों का आगमन होता है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
आज के युग में लोग घर बनवाते समय वास्तु का खास ध्यान रखते हैं। माना जाता है कि यदि घर की हर चीज़ वास्तु के अनुसार हो तो घर में खुशहाली आती है और अगर एेसा न हो तो परिवार में दुख, परेशानियां और बीमारियों का आगमन होता है। इसलिए इनको दूर करने के लिए घर के हर कोने का ध्यान रखना जरुरी होता है। घर के कोने में ही बाथरुम भी शामिल होता है। आज आपको बताएंगे कि वास्तु के अनुसार स्नान घर कैसा होना चाहिए। 
PunjabKesari
बाथरुम में नीले रंग की बाल्टी रखना बेहद शुभ माना गया है। इसे रखने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और धन का आगमन होता है। लेकिन इस बात का भी ख्याल रखें कि उसे कभी खाली न छोड़े, उसमें थोड़ा सा पानी जरुर रखें। 
PunjabKesari
स्नानघर बनवाते समय यह भी ध्यान रखना चाहिए कि उसके दरवाजे के सामने शीशा न लगवाएं। एेसा करने पर घर की नकारात्मक ऊर्जा दर्पण से टकराकर दोबारा घर में चली जाती है। 
PunjabKesari
घर का कोई भी सदस्य जब भी नहा कर लौटे तो दरवाजा बंद करके आना चाहिए। खुले दरवाजे को शुभ नहीं माना जाता और यह नकारात्मक ऊर्जा को खींचने का काम करता है। 

बेडरूम में ही अगर बाथरुम भी हो तो उसका दरवाजा हमेशा बंद रखें। वास्तु के अनुसार कमरे और बाथरूम में दो अलग-अलग तरह की ऊर्जाएं होती हैं और इनका आपस में टकराना अच्छा नहीं माना जाता है। 
PunjabKesari
स्नानघर में अगर पानी टपकता है, तो घर की शांति और धन दोनों टपकते पानी के साथ बहता जाएगा। इन सबसे बचने के लिए नल को कस के बंद रखना चाहिए। 

आज के टाइम में हर कोई अपना रुम के साथ ही अटैच बाथरुम बनवाता है लेकिन वास्तुशास्त्र में एेसा सही नहीं माना गया है। इससे परिवार के सदस्यों में मनमुटाव, वाद-विवाद, रोग और आर्थिक समस्या बनी रहती है। 
PunjabKesari
स्नानघर उत्तर एवं पूर्व दिशा में और शौचालय दक्षिण-पश्चिम कोण के बीच में बनाया जाना चाहिए। अगर एेसा न हो तो जीवन में परेशानियां आती रहती हैं।  
कहीं घर की ENTRANCE तो नहीं है आपके दुखों का कारण  (देखें VIDEO)

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!