Edited By Jyoti,Updated: 14 Sep, 2020 05:41 PM
वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से के बारे में बताया गया है। जिनमें स्टोर रूम का नाम भी शामिल है। इसका उपयोग घर का वो सामान रखने के लिए किया जाता है
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से के बारे में बताया गया है। जिनमें स्टोर रूम का नाम भी शामिल है। इसका उपयोग घर का वो सामान रखने के लिए किया जाता है, जो या तो अधिक इस्तेमाल नहीं होता या फिर जो ज़रूरी नहीं होता। लगभग लोग इसे घर का फालतू कोना मानते हैं, मगर क्या आप जानते हैं कि घर का ये फालतू हिस्सा आपको कई तरह से प्रभावित करता है। जी हां, आपको बता दें वास्तु शास्त्र में इस बारे में बहुत अच्छे से बताया गया है। इसमें इसकी सही दिशा से लेकर इस बारे में वर्णित है कि इसमें कस तरह का सामान रखना चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं कि वास्तु शास्त्र मे स्टोर रूम से जुड़ी खास बातें-
ऐसा होना चाहिए घर का स्टोर रूम-
वास्तु विशेष के अनुसार घर में स्टोर रूप बनवाने के लिए दिशा दक्षिण-पूर्व यानि आग्नेय कोण में बिल्कुल अच्छी नहीं मानी जाती है इसकेो लेकर वास्तु शास्त्री कहते हैं कि इस दिशा में स्टोर रूम होने से घर के मुखिया को धन संबंधी परेशानियां होती हैं। हालांकि कुछ मान्यताओं के अनुसार स्टोर रूम की इस दिशा में तेल व घी जैसे सामान रखा जा सकता हैं।
आगे बताया जाता है कि दक्षिण-पश्चिम दिशा में स्टोर रूम बनाकर अनाज जमा किया जाए तो उसमें जल्दी ही कीड़े लगने लगते हैं तथा भोजन भी ज्यादा पौष्टिक नहीं रहता। कहा ये भी जाता है कि ऐसे हालातों में घर के अन्य सदस्यों के साथ-साथ मुखिया कितना भी कमाए वो कम ही पड़ता है।
इसके विपरीत उत्तर-पश्चिम दिशा में स्टोर रूम बनाना अच्छा होता है। मान्यता है कि अगर स्टोर रूम में पूजा का स्थान हो तो और भी अच्छा माना जाता है। इसके शुभ प्रभाव से से परिवार आर्थिक रूप से मज़बूत व संपन्न होता है।
जो लोग अपने घर की पूर्व दिशा में स्टोर रूम बनवाते हैं, उन पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। घर में रहने वाले सभी सदस्यों की सोच नैगेटिव हो जाती है। जिस कारण चाहकर भी वो अपने रिश्तों को अच्छे से निभा नहीं पाते।
इसके अलावा बताया जाता है कि घर में स्टोर रूम कभी उत्तर दिशा में नहीं होना चाहिए। और न ही यहां कभी सोना नहीं चाहिए। इसकी दीवारों का रंग गहरा नहीं होना चाहिए। बल्कि हमेशा हल्का पीला या ऑफ व्हाइट कलर होना चाहिए।