घर का Furniture बदलने की सोच रहे हैं तो इस दिन को करें नज़रअंदाज़ वरना...

Edited By Jyoti,Updated: 05 Mar, 2020 02:24 PM

vastu tips about your home furniture

शॉपिंग, ऐसा काम है जो आज कल न केवल महिलाओं को बल्कि पुरुशों को भी उतनी ही पसंद है जितनी महिलाओं को है। लेकिन आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी के पास इतना समय नहीं है कि पूरा दिन वो अपने मन पसंद चीज़ों ले सके।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
शॉपिंग, ऐसा काम है जो आज कल न केवल महिलाओं को बल्कि पुरुशों को भी उतनी ही पसंद है जितनी महिलाओं को है। लेकिन आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी के पास इतना समय नहीं है कि पूरा दिन वो अपने मन पसंद चीज़ों ले सके। इसलिए जिसको जितना समय मिलता है उसमें वो अपने ज़रूरी वस्तुओं की खरीददारी कर लेता है। मगर क्या आप जानते हैं वास्तु शास्त्र में कुछ खरीददारी के बारे में ऐसा जानकारी दी गई है। जो शायद सभी के लिए जाननी ज़रूरी है। जी हां, इसमें बताया गया है कि कुछ चीज़ों को खरीदने के लिए सही दिन का चयन करना चाहिए। 
PunjabKesari, Vastu, Furniture, Vastu Tips, Vastu Dosh, Vastu Hindi Tips, Vastu Shastra In Hindi, Ghar ke Vastu Dosh Home, Vastu Tips, वास्तु शास्त्र टिप्स, Home Vastu, Furniture Vastu
अगर उन्हें ये जाने बिना उनकी खरीददारी की जाए तो अशुभ प्रभाव प्राप्त होते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने वाले हैं, फर्नीचर के बारे में। जिसका उपयोग होता है घर में आए मेहमानों को बिठाने आदि के लिए। तो वहीं ये भी कहा जाता है कि घर की सुंदरता को बढ़ाने में इसका खास योगदान रहता है। यही कारण है कि इसके लिए लोग काफी पैसा आदि खर्च करते हैं। मगर कई बार मंहगा व डिजाइनर फर्नीचर घर में आते ही मुसीबतें पैदा कर देता है। 

अब आप यकीनन सोचेंगे भला ऐसा क्यों व कैसे हो जाता है। कहने का अर्थ है कि कैसे घर में रखा फर्नीचर हमारे जीवन को अच्छा व बुरा बना सकता है। तो बता दें वास्तु शास्त्र में इसके बारे में जो जानकारी वर्णित उसके अनुसार घर में फर्नीचर घर के सदस्यों पर अपना पूरा असर छोड़ता है। सबसे ज्यादा ये इस बात पर निर्भर करती है कि फर्नीचर किस दिन खरीदा गया है। क्योंकि ज्योतिषियों का मानना है कि अगर इसे दिन के अनुकूल खरीदा जाए तो इसका असर शुभ होता है वरना नहीं। 
PunjabKesari, Vastu, Furniture, Vastu Tips, Vastu Dosh, Vastu Hindi Tips, Vastu Shastra In Hindi, Ghar ke Vastu Dosh Home, Vastu Tips, वास्तु शास्त्र टिप्स, Home Vastu, Furniture Vastu
हम जानते हैं अब आप जानना चाहेंगे कि वास्तु के मुताबिक किस दिन फर्नीचर खरीदना लिए शुभ रहेगा, किस दिन आपको फर्नीचर के लिए लकड़ी खरीदनी चाहिए और किस दिन इसे खरीदना आपके लिए अशुभ रहेगा।

बता दें मंगलवार, शनिवार और अमावस्या के दिन फर्नीचर या लकड़ी न खरीदें। इन दिनों को छोड़कर किसी भी दिन फर्नीचर खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इस बात की ओर भी ध्यान रखना चाहिए कि फर्नीचर किस पेड़ की लकड़ी से निर्मित है। वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी सकारात्मक ऊर्जा वाले पेड़ की लकड़ी ही उपयोग में लानी चाहिए। शीशम, चंदन, नीम, अशोक, सागवान, साल व अर्जुन, ये सभी शुभ फल देने वाले होते हैं। 
PunjabKesari, Vastu, Furniture, Vastu Tips, Vastu Dosh, Vastu Hindi Tips, Vastu Shastra In Hindi, Ghar ke Vastu Dosh Home, Vastu Tips, वास्तु शास्त्र टिप्स, Home Vastu, Furniture Vastu
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!