बांसुरी को घर में रखने से होते हैं ये लाभ, अब तक नहीं जानते होंगे आप!

Edited By Jyoti,Updated: 21 Apr, 2022 10:34 AM

vastu tips for flute in hindi

धार्मिक शास्त्रों में देवी-देवताओं से जुड़ी हर चीज़ का अपना महत्व बताया गया है। कहा जाता है इस सूची में देवी-देवताओं के वाहन से लेकर कई चीज़ें शामिल है। जिनमें से हम बात करने वाले श्री कृष्ण की सबसे प्रिय बांसुरी की

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
धार्मिक शास्त्रों में देवी-देवताओं से जुड़ी हर चीज़ का अपना महत्व बताया गया है। कहा जाता है इस सूची में देवी-देवताओं के वाहन से लेकर कई चीज़ें शामिल है। जिनमें से हम बात करने वाले श्री कृष्ण की सबसे प्रिय बांसुरी की। जिसे न केवल धार्मिक ग्रंथों में महत्व प्राप्त है बल्कि वास्तु शास्त्र में भी इसका खासा महत्व है। वास्तु शास्त्र के अनुसार श्री कृष्ण की प्रिय बांसुरी न केवल उनके भक्तों को शांति प्रदान करती हैं बल्कि इसे घर में रखने से परिवार के लोगों को कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं। तो चलिए जानते हैं वास्तु शास्त्र में बताए गए बांसुरी से जुड़े कुछ खास टिप्स- 

बता दें वास्तु शास्त्र में सकारात्मक ऊर्जा का वास और नकारात्मक ऊर्जा को बाहर करने के कई तरीके बताए हैं। इसके अनुसार किसी भी चीज़ का लाभ व्यक्ति को तभी होता है, जब उसकी दशा व दिशा सही होती है। अन्यथा घर में पड़ा हर प्रकार का सामान नकारात्मक प्रभाव देने लगता है। 

PunjabKesari, importance of flute in vastu, bansuri kaha rakhe ghar me

बात करें बांसुरी को तो आप में लगभग लोग जानते हैं कि श्री कृष्ण को बांसुरी अधिक प्रिय, यही कारण है कि प्रत्येक हिंदू मंदिर में जहां श्री कृष्ण विराजमान होते हैं वहां इनके हाथों में बांसुरी जरूर होती है। परंतु बहुत कम लोग हैं जो जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में इसका अहम रोल है। जी हां, वास्तु विशेषज्ञ बताते हैं कि यूं तो इससे कई तरह के लाभ होते हैं, पर जिस लाभ की बात हम करने जा रहे हैं, वो मैरिड जीवन से जुड़ा हुआ है। वास्तु के अनुसार जो मैरिड कपल इसे अपने घर में रखता है उसका दांम्पत्य जीवन बहुत अच्छा मोड़ लेता है। परंतु वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बांसुरी को रखने से पहले इसके सही चुनाव करना बहुत अनिवार्य होता है। 

तो आइए जानते हैं घर में किस उद्देश्य के लिए कौन सी बांसुरी रखनी चाहिए- 

जिस घर में कोई व्यक्ति किसी नए काम को शुरू करने का विचार बना रहा हो, परंतु काम शुरू करने में दिक्कतों का सामना आ रहा हो तो ऐसे में उसे अपने घर में मोरपंख लगी बांसुरी लगानी चाहिए। कहा जाता है इससे नए काम बिना किसी अड़चन के शुरू तो होता ही हैं साथ में अच्छा चलने भी लगता है। 

PunjabKesari, importance of flute in vastu, bansuri kaha rakhe ghar me

बच्चों को नकारात्मक ऊर्जा से बचाने के लिए उनके कमरों में सफेद रंग की बांसुरी लगाएं, इससे बच्चों को पढ़ाई आदि में लाभ होता है। 

इसके अतिरिक्त पति-पत्नी अपने दांम्पत्य जीवन को मधुर बनाने के लिए अपने कमरे में हरे रंग की बांसुरी का चुनाव कर सकते हैं। कहा जाता है इससे पति पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है, और एक दूसरे के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना बढ़ती है। 

ये भी कहा जाता है कि राधा कृष्ण के प्रेम के प्रतीक बांसुरी को घर के वास्तु दोष दूर करने में सहायकम माना जाता है। वास्तु के मुताबिक इसे घर की किसी दीवार या मंदिर के बाहर बांसुरी का जोड़ा लटकाने से घर में पैसों की वृद्धि होती है। तथा धन आने के नए मार्ग बनते हैं। 

PunjabKesari, importance of flute in vastu, bansuri kaha rakhe ghar me


 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!