Vastu tips: घर में रखें इन बातों का ध्यान, परेशानियों का होगा नाश

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 25 Apr, 2023 11:30 AM

vastu tips for home

कुछ वस्तुएं अथवा आदते घर में वास्तुदोष उत्पन्न करती हैं। जिससे परिवार में हानि और विपत्तियां आ जाती हैं। सभी चीजें अच्छी या बुरी ऊर्जा का

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips For Home: कुछ वस्तुएं अथवा आदते घर में वास्तुदोष उत्पन्न करती हैं। जिससे परिवार में हानि और विपत्तियां आ जाती हैं। सभी चीजें अच्छी या बुरी ऊर्जा का स्त्रोत होती हैं। वास्तुशास्त्र में बहुत सारे ऐसे नियमों का पालन करने की हिदायतें दी गई हैं, जिनका पालन करने से परेशानियों का नाश हो जाता है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

घर के मुख्य द्वार पर तुलसी का पौधा लगाएं। तुलसी के पौधे की पूजा भगवान विष्णु से संबंध होने के कारण और इसके औषधीय गुणों के कारण भी की जाती है। यह आसपास सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। इसे पूर्व दिशा में रखना चाहिए लेकिन इसे उत्तर या उत्तर-पूर्व में खिड़की के पास भी रखा जा सकता है।

PunjabKesari Vastu Tips For Home

मुख्य द्वार पर शू रैक खुला न रखें। शू रैक लगाने के लिए आदर्श दिशा पश्चिम या दक्षिण-पश्चिम कोना है। इसे उत्तर, दक्षिण-पूर्व और पूर्व दिशाओं में न रखें।

उत्तर दिशा में सिर करके नहीं सोना चाहिए। इससे अच्छी नींद और आराम नहीं मिलेगा। 

PunjabKesari Vastu Tips For Home

उत्तर और पूर्व दिशा में दरवाजे और खिड़कियां दक्षिण और पश्चिम दिशा से बड़ी होनी चाहिएं। आपको दक्षिण-पश्चिम दिशा में खिड़कियां रखने से भी बचना चाहिए।

दीवार की घड़िया हमेशा काम करने की स्थिति में होनी चाहिएं। इन्हें घर की पूर्व, पश्चिम और उत्तर की दीवार में लगाना चाहिए।
 PunjabKesari Vastu Tips For Home

दक्षिण और पश्चिम की दीवारों के साथ भारी फर्नीचर रखें, जबकि हल्का फर्नीचर उत्तर और पूर्व की दीवारों के पास रखना चाहिए। 

घर की नेम प्लेट साफ-सुथरी होनी चाहिए। यह रहने वालों की जीवनशैली भी बताता है।

घर में सुबह-शाम दीपक लगाएं, ऐसा करने से देवी-देवताओं की कृपा परिवार पर बनी रहेगी।

PunjabKesari kundli

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!