क्या आप जानते हैं Kitchen से जुड़े इन नियमों को ?

Edited By Lata,Updated: 25 Jun, 2019 10:38 AM

vastu tips for kitchen

आजकल वास्तु के संबंध में लोगों में काफी भ्रम की स्थिति है जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। वास्तु शास्त्र का मूल आधार भूमि, जल, वायु और प्रकाश है

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
आजकल वास्तु के संबंध में लोगों में काफी भ्रम की स्थिति है जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। वास्तु शास्त्र का मूल आधार भूमि, जल, वायु और प्रकाश है जोकि जीवन के लिए बहुत जरूरी है। इनमें असंतुलन होने से नकारात्मक प्रभाव पैदा होना एक स्वभाविक बात है। उदाहरण के लिए जैसे सड़क पर बाएं ही क्यों चलते हैं क्योंकि सड़क के बाईं ओर चलना आवागमन का एक सरल नियम है। नियम का उल्लंघन होने पर दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है, इसी तरह वास्तु के नियमों का पालन न करने पर व्यक्ति का स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि उसके रिश्ते पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। वास्तु में रसोई घर के कुछ निर्धारित स्थान दिए गए हैं, इसलिए हमें रसोई घर वहीं पर बनाना चाहिए, जहां कि वास्तु में बताया गया है और सामान भी उसी जगह होना चाहिए।
PunjabKesari, kundli tv, vastu for kitchen

सावधान ! कहीं आप तो नहीं कर रहे NON STICK तवे का इस्तेमाल (VIDEO)

वास्तु के अनुसार उत्तर-पश्चिम की ओर रसोई का स्टोर रूम, फ्रिज और बर्तन आदि रखने की जगह बनाएं।

किचन के दक्षिण-पश्चिम भाग में गेहूं, आटा, चावल आदि अनाज रखें। क्योंकि ये स्थान अन्नपूर्णा का स्थान माना जाता है। 

रसोई के बीचों-बीच कभी भी गैस, चूल्हा आदि न जलाएं और न ही रखें। इससे दुर्घटना होने का खतरा तो रहता ही है साथ ही नकरात्मक प्रभाव भी पड़ता है। 
PunjabKesari, kundli tv, vastu for kitchen

आंखों के नीचे है कालापन तो किचन की इस चीज़ में है वास्तु दोष (VIDEO)

कहते हैं कि कभी भी उत्तर दिशा की तरफ मुख करके खाना नहीं पकाना चाहिए। कई लोगों के कहना होता है कि सिर्फ थोड़े दिनों की बात है, ऐसा मान कर किसी भी हालत में उत्तर दिशा में चूल्हा रखकर खाना न पकाएं।

भूलकर भी घर की रसोई में तीन चकले न रखें, इससे घर में क्लेश हो सकता है और इसके साथ ही हमेशा अपनी किचन में गुड़ रखें, ये सुख-शांति का संकेत माना जाता है।

अपनी रसोई में टूटे-फूटे बर्तन भूलकर भी उपयोग में न लाएं, ऐसा करने से घर में अशांति का माहौल बनता है।

वास्तु विज्ञान में ऐसा माना जाता है कि नमक के साथ या पास में हल्दी नहीं होनी चाहिए। ऐसा करने से मतिभ्रम की संभावना हो सकती है।

ऐसे रखेंगे अपना किचन तो घर से भागेगी negativity (VIDEO)

PunjabKesari, kundli tv, vastu for kitchen
रसोई घर पूर्व मुखी अर्थात खाना बनाने वाले का मुंह पूर्व दिशा में ही होना चाहिए। उत्तर मुखी रसोई खर्च ज्यादा करवाती है।

एक बात का ख्याल हमेशा रखें कि रसोई घर की पवित्रता व स्वच्छता किसी मंदिर से कम नहीं होनी चाहिए। ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!