क्या आपके किचन में है इनमें से 1 भी चीज़ तो...

Edited By Jyoti,Updated: 05 Jan, 2022 02:56 PM

vastu tips for kitchen in hindi

वर्तमान समय में सब कुछ मार्डन जमाने के हिसाब से चलने लगा है, मानव जीवन हो या उससे जुड़ी चीज़ें। खुद को मार्डन व जमाने के साथ चलता दिखाने के लिए लोग न केवल अपने जीवन में बदलाव

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
वर्तमान समय में सब कुछ मार्डन जमाने के हिसाब से चलने लगा है, मानव जीवन हो या उससे जुड़ी चीज़ें। खुद को मार्डन व जमाने के साथ चलता दिखाने के लिए लोग न केवल अपने जीवन में बदलाव ला रहे हैं बल्कि अपना रहन-सहन भी बदल रहे हैं। इतना ही नहीं लोग अपने घर ऑफिस आदि का निर्माण भी वर्तमान समय के हिसाब से करने लगे हैं। परंतु कुछ ऐसा है जो लोग न चाहकर भी नहीं बदल पाए। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या है? तो आपके बता दें वो है अपनी कुछ आदतें। जी हां वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि व्यक्ति की आदतें भी उसके जीवन को कई हद तक प्रभावित करती हैं। इनमें से कुछ आदतें अच्छी होती है तो कुछ बुरी। जो अपने स्वरूप अनुसार ही फल देती हैं। 

आज हम जिन आदतों के बारे में बात करने जा रहे हैं वो घर के मुख्य हिस्सा कहलाने वाली रसोई से जुड़ी हैं। जी हां, वास्तु शास्त्र में जानकारी दी गई है कि घर में रहने वाले लोगों की कुछ आदतें वहां रहने वाले लोगों के जीवन को बहुत बुरी तरह से प्रभावित करती हैँ। 

इतना तो सब जानते हैं कि रसोई को घर का सबसे महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। धार्मिक शास्त्रों में इसके बारे में कहा गया है कि जैसा खाए अन्न, वैसा होए मन। अर्थात व्यक्ति जैसा खाना खाता है, उसके सोचने समझने की शक्ति व उसका मन भी वैसा ही हो जाता है। तो वहीं सनातन धर्म के अनुसार मां अन्नपूर्णा को धन की देवी माना जाता है, जो रसोई में निवास करती हैं। इसलिए रसोई को अधिक साफ-सुथरा रखना चाहिए, वास्तु शास्त्र में बताया गया है। परंतु आज के समय में लोग रसोई में ऐसी कई अनपोयगी चीज़ें रखने लगे हैं, जिन्हें वहां रखना अशुभ माना जाता है। 

दरअसल लोग जल्दबाजी में आते जाते हाथ में पकड़ा कोई भी सामान रसोई में रख देते हैं। अपनी इसी आदत के चलते लोग दुष्प्रभाव पाते हैं। इतना ही नहीं इस कारण जीवन में नकारात्मक ऊर्जा अधिक होने लगती है, जिसके प्रभाव से पूरा जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। तो आइए जानते हैं कि किचन में क्या चीज़ें गलती से भी नहीं रखनी चाहिए। 

दवाईयां 
अधिकतर देखा जाता है कि महिलाओं का ज्यादा से ज्यादा समय किचन में ही गुजरता है इसलिए वे कुछ चीजों को किचन में ही स्थान दे देती हैं। कुछ महिलाएं कुछ दवाइयां, जलने की दवाई आदि को किचन में ही रख लेती हैं। ताकि जलने पर एकदम से उसे लगाया जा सके। परंतु वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में दवाइयों को जगह नहीं देनी चाहिए। कहा जाता है कि जो ऐसा करते हैं उसका घर के सदस्यों की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। 

दर्पण या शीशा 
इस बदलते दौर में लोग घर के इंटीरियर में अधिक रूप से बदलाव करते नजर आते हैं। इसी के मद्देनजर कभी-कभी लोग रसोई में दर्पण लगा देते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार किचन में शीशे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। रसोई में चूल्हा अग्नि देव का सूचक होता है और यदि दर्पण में आग का प्रतिबिम्ब दिखाई देता है, तो यह घर के नाश का कारण बनता है। 

टूटे और चटके बर्तन 
अकसर देखा जाता है महिलाएं में कुछ टूटे और चटके हुए बर्तनों को फेंकने की बजाए कई देर तक इस्तेमाल करती रहती हैं। वास्तु के अनुसार ये ठीक नहीं माना जाता, वास्तु विशेषज्ञ के अनुसार ऐसा करने से घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।  

रसोई को न बनाएं स्टोर रूम 
कुछ महिलाएं इस्तेमाल न होने वाले सामान को भी किचन में ही रख देते हैं।  वास्तु शास्त्र में इसे ठीक नहीं माना गया है। ऐसा माना जाता है कि किचन में कबाड़ का सामान बिल्कुल भी न रखें। मान्यता है कि ऐसा करने से अन्न की देवी मां अन्नपूर्णा नाराज हो जाती है। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!