Kundli Tv- प्यार में मिल रहा है बार-बार धोखा तो ये हो सकता है कारण

Edited By Jyoti,Updated: 08 Nov, 2018 09:24 AM

vastu tips for love

कई बार इंसान अपने जीवन में तमाम कोशिशों के बाद भी हर तरफ़ से धोखा ही पाता है। फिर चाहे वो धोखा दोस्ती में, प्यार या फिर विश्वास में ही क्यों न हो। आजकल के ज़माने में लोग अपनों पर भी भरोसा नहीं कर पाते। यही कारण है

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
कई बार इंसान अपने जीवन में तमाम कोशिशों के बाद भी हर तरफ़ से धोखा ही पाता है। फिर चाहे वो धोखा दोस्ती में, प्यार या फिर विश्वास में ही क्यों न हो। आजकल के ज़माने में लोग अपनों पर भी भरोसा नहीं कर पाते। यही कारण है कि हर कदम-कदम फूंक-फूंक कर रखते हैं। लेकिन फिर भी बहुत सावधानी बरतने के बाद वो प्यार नहीं पा पाते या धोखे के शिकार हो जाते हैं पर उन्हें इसका कारण नहीं पता होता और वो अपनी किस्मत को कोसने लगते हैं, तो आपको बता दें कि इसका कारण वास्तु भी हो सकता है। 
PunjabKesari
कुछ वास्तु के जानकारों के अनुसार जब बहुत प्रयास के बाद भी सफलता न मिले तो इसके पीछे कई बार आपका भाग्य कारण बनता है, उसी तरह से कई बार लगातार धोखा मिलने का कारण वास्तुदोष भी हो सकता है।

इसके अनुसार अगर घर में वास्तुदोष हो तो ये भी धोखे का कारण बनता है। उनके अनुसार ऐसे कई वास्तुदोष हैं जो धोखे का कारण बनते हैं, वहीं अगर आप इस संबंध में जागरूक होते हैं आप इन्हें दूर भी कर सकते हैं।
PunjabKesari
इन वास्तु दोषों के कारण मिलता है बार-बार धोखा-
कुछ लोगों के घर के बेडरूम का वास्तु सही नहीं होता है जो वास्तु दोष धोखे को जन्म देता है। अगर आप भी धोखे से बचना चाहते हैं तो अपने बेडरूम में हल्का पिंक कलर करवाएं, इसी के साथ बेडरूम में रखी गई चीजें और बेडशीट भी हल्के रंग की होनी चाहिए।
PunjabKesari
परिवार की कोई महिला आपको धोखा न दें, इसके लिए तो आप इस बात का ध्यान रखें कि परिवार के सभी सदस्य एक साथ लाल रंग के कपड़े न पहनें।

व्यापार में लगातार धोखा मिलता हो, जिस पर विश्वास करते हैं वही उनके साथ दगा करता है। तो आपको बता दें कि इसका एक कारण आपका भोजन को झूठा छोड़ना है। जो लोग खाना खाने के बाद थाली में कुछ खाना झूठा छोड़ देते हैं, उन्हें बार-बार धोखा मिलता है।
PunjabKesari
जिन घरों में हमेशा किसी न किसी बात पर विवाद होता रहता है या घर में अक्सर लोग बीमार रहते हैं। इन सभी बातों का कारण वास्तु दोष भी हो सकते हैं। कुछ आसान बातें ध्यान रखें इन वास्तु दोषों से बचा जा सकता है।

घर के दरवाजों के पीछे किसी भी तरह के हथियार या डंडा आदि नहीं रखना चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों के बीच विवाद भी स्थिति बन सकती है।

बेडरूम में वॉश बेसिन नहीं होना चाहिए। इससे लव लाइफ में परेशानियां आ सकती हैं। अगर ऐसा हो तो वॉश बेसिन के आगे पर्दा ज़रूर लगाएं।
PunjabKesari
सूर्योदय के समय घर की खिंड़कियां खुली रखनी चाहिए। इससे पॉजिटिव एनर्जी घर में प्रवेश करती है।

घर का मेन गेट काले रंग का नहीं होना चाहिए। वास्तु के अनुसार, इससे परिवार के मुखिया को धोखा, अपमान और लगातार नुकसान का सामना करना पड़ता है।

घर का मेन गेट घर के अन्य दरवाजों से बड़ा होना चाहिए। अगर मेन गेट दूसरे दरवाजों से छोटा हो तो पैसों से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।
दिवाली पर करें ये special टोटके, ज़िन्दगी हो जाएगी खुशहाल (Video)

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!