ऐसा पिरामिड रखने से घर में आती है Negativity

Edited By Lata,Updated: 25 Sep, 2019 11:24 AM

vastu tips for pyramid

वास्तु शास्त्र में हर तरह की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के उपाय बताए गए हैं। उन्हीं उपायों को ध्यान में रखकर लोग अपने घर को वास्तु दोषों से मुक्त रखते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
वास्तु शास्त्र में हर तरह की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के उपाय बताए गए हैं। उन्हीं उपायों को ध्यान में रखकर लोग अपने घर को वास्तु दोषों से मुक्त रखते हैं। इसी तरह वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार घर से वास्तु दोष को खत्म करने के बहुत से लोग वास्तु से जुड़ी चीज़ों का उपयोग करते हैं। उन्हीं में से एक है पिरामिड। लोग पिरामिड को घरों में रख तो लेते हैं लेकिन उसकी जानकारी नहीं रखते हैं। तो आज हम आपको इसी से जुड़ी एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद ही आपने पहले कभी सुना होगा। 
PunjabKesari, pyramid
वास्तु के हिसाब से एकाग्रता बढ़ाने और घर में सकारात्मकता बढ़ाने के लिए घर में पिरामिड रख सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि पिरामिड तांबा, पीतल या पंचधातु का हो तो बहुत शुभ रहता है। कभी भी लोहे का या एल्युमीनियम का पिरामिड घर में नहीं रखना चाहिए। 

कहते हैं कि घर में पवित्रता बनाए रखने के लिए गंगा जल का कलश रखना चाहिए। घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों की वंदनवार बांधें। इसके शुभ असर से घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है और नकारात्मक ऊर्जा घर के बाहर ही रहती है।
PunjabKesari, sliver coin
घर के मंदिर में नारियल, चांदी का सिक्का रखना बहुत शुभ रहता है। मंदिर में चांदी की मूर्तियां रखकर उनका पूजा करनी चाहिए। पूजा-पाठ से जुड़ी चीजों के लिए चांदी सबसे अच्छी धातु मानी जाती है।

ऐसा माना जाता है कि घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाने से घर में नकारात्मकता प्रवेश नहीं करती है। द्वार पर नीचे की ओर महालक्ष्मी के चरण चिह्न बनाना चाहिए। ये शुभ निशान घर की समृद्धि में वृद्धि करने वाले माने गए हैं। दरवाजे पर ऊँ का चिह्न भी लगा सकते हैं।
PunjabKesari, lord krishna
वास्तु के अनुसार कृष्ण की सुंदर फोटो लगाने से मानसिक तनाव दूर हो सकता है। ऐसी फोटो, जिसमें गौ माता हो, श्रीकृष्ण बांसुरी बजा रहे हों, उसे घर में जरूर लगाएं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!