वास्तु के हिसाब से कर लेंगे घर में ये बदलाव तो पाएंगे भोलोनाथ से मनचाहा वरदान

Edited By Lata,Updated: 05 Aug, 2019 02:49 PM

vastu tips for sawan month

सावन का पवित्र महीना चल रहा है, ऐसे में भोलेनाथ की कृपा तो हर कोई पाना चाहता है। कहते हैं कि इस पूरे महीने में भगवान शिव की पूजा करने से मनचाहा फल मिलता है

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
सावन का पवित्र महीना चल रहा है, ऐसे में भोलेनाथ की कृपा तो हर कोई पाना चाहता है। कहते हैं कि इस पूरे महीने में भगवान शिव की पूजा करने से मनचाहा फल मिलता है और साथ ही सोमवार का वर्त करने पर भक्तों पर बाबा की कृपा हमेशा बनी रहती है। ऐसा माना जाता है कि इस पूरे महीने में चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा मौजूद रहती है। भगवान शिव की भक्ति का माहौल भक्‍तों में एक नई ऊर्जा का संचार करता है। इसी माह में अगर आप अपने घर में कुछ बदलाव कर लेंगे तो भोलेबाबा आप पर प्रसन्न होकर मनचाहा वरदान देगें। 
PunjabKesari, kundli tv
वाटर फाउंटेन
वास्तु के हिसाब से घर के उत्तर-पूर्व कोने में कोई छोटा-सा जल स्रोत रखकर आप इस दिशा की ऊर्जा में वृद्धि कर सकते हैं। इसके लिए आप छोटे से कृत्रिम वाटर फाउंटेन का प्रयोग कर सकते हैं।

अर्द्धनारीश्‍वर स्‍वरूप
वास्‍तु के अनुसार पूर्व दिशा में भगवान की प्रतिमा स्‍थापित करने के मंगलकारी परिणाम प्राप्त होते हैं। सावन के महीने में आप घर की इस दिशा में भगवान शिव के अर्द्धनारीश्‍वर स्‍वरूप की प्रतिमा स्‍थापित कर सकते हैं। अगर यह सफेद संगमरमर के पत्‍थर की बनी हो तो अधिक शुभ मानी जाती है। 
PunjabKesari, kundli tv
तुलसी
वैसे तो हर घर में तुलसी का पौधा देखने को मिल जाता है। शास्त्रों में भी इसे लगाना सर्वश्रेष्‍ठ माना गया है, इसके साथ ही इसे रखने से घर में व उसके आस-पास सकरात्मक ऊर्जा बनी रहती है। वास्तु के हिसाब से इसे लगाने के लिए उत्तर दिशा सही मानी गई है। ऐसी मान्यता है कि अगर कुंवारी कन्‍याएं यदि अपने हाथ से तुलसी लगाएं तो उन्‍हें योग्‍य वर की प्राप्ति होती है।

रुद्राक्ष
नकरात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए रुद्राक्ष का प्रयोग भी किया जा सकता है। सावन के महीने में रुद्राक्ष धारण करने का भी विशेष महत्‍व होता है। यह न केवल ग्रहों के नकारात्‍मक प्रभाव को दूर करता है बल्कि व्‍यक्ति के मन को शांति और सुकून भी देता है। पंचमुखी रुद्राक्ष पहनने से व्यक्ति को अच्छी सेहत व सौभाग्य की प्राप्ति होती है। 
PunjabKesari, kundli tv
धतूरा
सावन में भगवान शिव की पूजा में धतूरे का प्रयोग किया जाता है। मान्‍यता है कि ऐसा करने से व्‍यक्ति भयमुक्‍त होता है और उसके जीवन में समस्‍याओं का निवारण शीघ्र हो जाता है। सावन के महीने में आप घर के बाहर धतूरे का पौधा लगा सकते हैं।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!