Vastu Shastra: घर की इस दिशा में लगाएं भोलेनाथ की तस्वीर

Edited By Lata,Updated: 24 Jul, 2019 11:21 AM

vastu tips in hindi

कहते हैं कि घर को हमेशा वास्तु के हिसाब से अगर बनाया जाए तो कभी भी वास्तु दोष नहीं लगता है। वहीं अगर

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
कहते हैं कि घर को हमेशा वास्तु के हिसाब से अगर बनाया जाए तो कभी भी वास्तु दोष नहीं लगता है। वहीं अगर बात की जाए घर में रखने वाले सामान के बारे में तो उन्हें भी वास्तु के हिसाब से सही दिशा में रखना बेहद जरूरी है। अगर बात की जाए घर में देवी-देवता की तस्वीरें लगाने की तो उन्हें लगाना तो शुभ माना जाता है लेकिन कभी भी प्रतिमाएं बेडरूम में नहीं लगानी चाहिए, इससे वास्तु दोष लगता है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि भगवान की तस्वीरें लगाने का एक सही तरीका होता है, एक सही दिशा होती है, जिसके बारे में आज हम आपको बताएंगे। 
PunjabKesari, kundli tv
सावन का महीना चल रहा है तो ऐसे में अगर आप अपने घर में भोलेनाथ की तस्वीर या प्रतिमा लगाना चाहते हैं तो उससे पहले सही दिशा जान लें। वरना आप पाप के भागीदार बन सकते हैं।  

वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा भगवान शिव की प्रिय दिशा है और इसी दिशा में भगवान शिव का निवास स्थल, यानि कैलाश पर्वत है। इसीलिए घर में भी भगवान शिव की तस्वीर लगाने के लिए उत्तर दिशा का चुनाव करना चाहिए। इस दिशा में तस्वीर लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
PunjabKesari, kundli tv
उत्तर दिशा में भगवान शिव की ऐसी तस्वीर लगाएं, जिसमें वे शांत व ध्यान की मुद्रा में हो या फिर नंदी के ऊपर बैठे हों। इसके अलावा आप शिवजी की ऐसी तस्वीर भी लगा सकते हैं, जिसमें वे अपने पूरे परिवार के साथ उपस्थित हो। 
हर रात शिवलिंग के सामने जलाना चाहिए दीपक जानें, इससे जुड़ी रोचक कथा
PunjabKesari, kundli tv, bholenath image
वहीं इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि घर में शिव जी की ऐसी तस्वीर न लगाएं, जिसमें वे क्रोध अवस्था में हो या अपना रौद्र रूप धारण किए हों। यह घर की सुख-शांति के लिए ठीक नहीं है।

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!