इन 5 चीज़ों को घर में रखने से होगी माता लक्ष्मी की कृपा

Edited By Lata,Updated: 01 Aug, 2019 01:12 PM

vastu tips in hindi

आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसे पैसों से जुड़ी कोई समस्या पैदा न हो और इसके लिए वह बहुत मेहनत भी करता है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसे पैसों से जुड़ी कोई समस्या पैदा न हो और इसके लिए वह बहुत मेहनत भी करता है। ठीक इसी तरह घर से भी उसकी सुख-समृद्धि जुड़ी हुई होती है। कहते हैं कि अगर घर में वास्तु दोष हो तो व्यक्ति को कई बार मानसिक और आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आज हम आपको वास्तु दोष से मुक्ति पाने के लिए कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें अपनाकर आप आर्थिक रूप से भी मजबूत बन सकते हैं। 
PunjabKesari, kundli tv
गणेश जी की नृत्‍य करती प्रतिमा
जैसे कि सब इस बात से वाकिफ हैं कि किसी भी शुभ काम की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा के साथ ही शुरू होता है। उनके नाम का जाप करना या उनके किसी रूप की पूजा करना शुभफलदायी होता है। ऐसा ही अगर आप घर में सुख-समृद्धि चाहते हैं तो भगवान गणेश की नृत्य करते तस्वीर लगानी चाहिए। एक बात का ध्यान रखें कि गणपति जी की तस्वीर ही लगानी है, प्रतिमा नहीं लगानी चाहिए।  

मां लक्ष्‍मी और कुबेर की मूर्ति
हर घर में माता लक्ष्मी की प्रतिमा देखने को मिल जाती है। इसके साथ ही अगर आप भगवान कुबेर की तस्वीर लगाते हैं तो आपका धन स्थिर हो जाता है और खर्चे भी कम हो जाते हैं। स्थाई धन पाना चाहते हैं तो दोनों की पूजा करनी चाहिए। 
PunjabKesari, kundli tv
बांसुरी रखना
बांसुरी को वास्तु दोष दूर करने में बहुत ही खास माना गया है। आर्थिक समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए व्यक्ति को चांदी की बांसुरी घर में रखना चाहिए। आप चाहें तो सोने की बांसुरी भी रख सकते हैं। वास्तु शास्त्र में अनुसार, सोने की बांसुरी घर में रखने से घर में लक्ष्मी का वास बना रहता है। अगर सोने अथवा चांदी का बांसुरी रखना संभव नहीं हो तो बांस से बनी बांसुरी घर में रख सकते हैं। 

शंख रखना 
कहते हैं कि अगर घर में शंख रखा जाए तो पूरे घर का वातावरण ही बदल जाता है। घर में सकरात्मक ऊर्जा फैलती है। अगर आप अपने घर में माता लक्ष्मी की स्थापना कर रहे हैं तो इसके साथ ही शंख भी ला सकते हैं। 
PunjabKesari, kundli tv
नारियल रखना
शास्त्रों में नारियल को श्री फल कहा जाता है और ये लक्ष्मी जी का स्वरूप होता है। वास्तु के अनुसार जिस घर में इसे रखा जाता है और हर रोज भी होती है तो वहां नकरात्मक ऊर्जा नहीं आती है। इसके साथ ही धन की भी कोई कमी नहीं रहती है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!