व्यक्ति के कपड़े भी बिगाड़ सकते हैं उसके घर का वास्तु दोष

Edited By Lata,Updated: 31 Oct, 2019 04:49 PM

vastu tips in hindi

कई बार ऐसा होता है कि इंसान बहुत मेहनत से काम करता है, लेकिन कई बार उसके काम किसी न किसी वजह से बिगड़ जाते हैं,

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
कई बार ऐसा होता है कि इंसान बहुत मेहनत से काम करता है, लेकिन कई बार उसके काम किसी न किसी वजह से बिगड़ जाते हैं, जिसके कारण उसे बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन इसकी वजह कहीं न कहीं व्यक्ति के कपड़े या पहनावा भी हो सकता है। वास्तु के हिसाब से हमारा रहन-सहन व पहनावा भी मायने रखता है। कई बार इंसान को उसकी वजह से भी भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। चलिए इससे आगे हम आपको बताते हैं कि अपने इस दोष को खत्म करने के लिए क्या करना चहिए। 
PunjabKesari
इन दिनों युवाओं में चल रहा फटे हुए जींस का ट्रेंड चल रहा है, पर वास्तु के अनुसार यह बुरा माना गया है। माना जाता है कि ऐसे कपड़े पहनने से घर में बैडलक आता है। फटे हुए कपड़े पहनने से शारीरिक क्षमता और उर्जा नष्ट हो जाती है और घर में बीमारियों का वास होता है। 

सुबह उठकर सबसे पहले नहा धोकर अच्छे कपड़े पहनें, इससे पूरा दिन सकारात्मक उर्जा बनी रहती है। धूले हुए कपड़ों को और सूखने के लिए छूटे कपड़ों को कभी भी रात में घर के बाहर नहीं छोड़ना चाहिए। इससे घर की सुख-समृद्धि चली जाती है। 

शनिवार के दिन कभी भी नए कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इससे कारोबार में नुकसान होता है। इसके साथ ही काला या नीले रंग का कपड़ा पहनना शुभ माना जाता है।
PunjabKesari
घर और दुकान की छत पर कभी भी फटे-पूराने कपड़े नहीं छोड़ने चाहिए। इससे घर की बरकत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। 

घर में कभी भी टूटी हुई या खुली हुई अलमारी में कपड़े नहीं रखने चाहिए। इससे धन की कमी होती है। 

रविवार का दिन सूर्य का दिन माना जाता है। इसलिए इस दिन लाल, गहरा पीला, गुलाबी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इससे कारोबार में उन्नति आती है।
PunjabKesari
किसी भी शुभ काम या नए काम करने के समय सफेद या हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!