घर में इस जगह गलती से भी न रखें तुलसी का पौधा, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने

Edited By Jyoti,Updated: 19 Mar, 2021 03:21 PM

vastu tips never put tulsi plant or holy basil in this direction

सनातन धर्म से संबंध रखने वाले लगभग हर व्यक्ति को पता होगा कि तुलसी का पौधा इसमें अधिक महत्व रखता है। यही कारण कि हिंदू धर्म से संबंध रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति के घर में तुलसी का पौधा पाया जाता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
सनातन धर्म से संबंध रखने वाले लगभग हर व्यक्ति को पता होगा कि तुलसी का पौधा इसमें अधिक महत्व रखता है। यही कारण कि हिंदू धर्म से संबंध रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति के घर में तुलसी का पौधा पाया जाता है। धार्मिक रूप से इसे बहुत ही शुभ व पावन पौधा माना जाता हैै। बल्कि कुछ मान्यतओं के अनुसार तो तुलसी के पौधे को साक्षात श्री कृष्ण का स्वरूप माना गया हैै। तो वहीं ज्योतिष शास्त्र की मानें तुलसी का पौधा बुध का प्रतिनिधित्व करता है। वास्तु शास्त्र में इसे घर रखना काफी शुभ व लाभकारी माना जाता है। कहा जाता है इसे घर में रखने से जीवन में सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। मगर क्या आप ये जानते हैं इसे रखने की सही दिशा व दशा क्या होती है। आइए आपको बताते हैं कि तुलसी को पैधे को घर में कहां रखना चाहिए व कहां नहीं। 

कहां रखें तुलसी का पौधा-
अक्सर कुछ लोगों को देखा जाता है, घर में जगह कम होने के कारण लोग घर की छत पर तुलसी के पौधे रख देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे घर की छत पर रखना बहुत ही अशुभ माना जाता है। जिनकी कुंडली में बुध धन से संबंधित होते हैं, उन्हें तो खासतौर इस बात का ध्यान देना चाहिए। कहा जाता है इससे घर की सदस्यों के जीवन में आर्थिक हानि होने लगती है। 

इसके अलावा कहा जाता है कि जिन लोगों के घर के छत पर तुलसी का पौधा होता है, उस घर में चिड़िया या कबूतर घोंसला बना लेते हैं। जो कुंडली में बुरे केतु की निशानी होते ही है। इससे जीवन में अनेकों परेशानियां पैदा हो जाती हैं।

वास्तु शास्त्री बताते हैं कि तुलसी का पौधा पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए, इससे व्यापार में हानि होती है जिसका बुरा प्रभाव पूरे परिवार पर पड़ता है। इस बात का भी खास ध्यान रखें कि अगर किसी मज़बूरी में तुलसी के पौधे को छत पर रखते भी हैं तो घर के उत्तर दिशा में चीटियां निकलनी शुरू हो जाती है। तथा उत्तर की दिशा में कहीं न कहीं दरारे पड़नी शुरू हो जाएगी। इसलिए ऐसा बिल्कुल न करें।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!