घर में जलाकर रखें इस रंग की Candle, प्यार से लेकर व्यापार तक मिलेगी सफलता

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Mar, 2018 03:20 PM

vastu tips of candles for home

कई लोग अपने जीवन में सफलता व प्रेम पाने के लिए अपनी तरफ से हर संभव कोशिश करते हैं। इसके लिए कभी-कभी वो कई मंहगे से मंहगा उपाय करने के लिए भी तैयार हो जाते हैं। लेकिन उनको इस बात का नहीं पता होता कि उनके घर में रखी मोमबत्तियां तक उनकी कई मुश्किलों का...

कई लोग अपने जीवन में सफलता व प्रेम पाने के लिए अपनी तरफ से हर संभव कोशिश करते हैं। इसके लिए कभी-कभी वो कई मंहगे से मंहगा उपाय करने के लिए भी तैयार हो जाते हैं। लेकिन उनको इस बात का नहीं पता होता कि उनके घर में रखी मोमबत्तियां तक उनकी कई मुश्किलों का हल होती हैं। जो न केवल घर के अंधकार को दूर करने की क्षमता रखती हैं बल्कि फैंगशुई के अनुसार बहुत सारे चमत्कार भी कर सकती है। मोमबत्ती को जलाने से पहले उसके रंग और स्थान को ध्यान में रखें। इससे निकलने वाली ऊर्जा नकारात्मक शक्तियों को छू मंतर कर देती है और वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। जो आपकी हर समस्या का हल करेगा।

 

घर के उत्तर पूर्वी कोने में हरे रंग की मोमबत्ती को जला कर रखने से निषेधात्मक शक्तियां अपना प्रभाव नहीं डाल सकती। पढ़ाई करने वाले बच्चों को परिश्रम के लिए प्रेरित करती है और वो एकाग्र होकर अपना ध्यान पढ़ाई में लगाते हैं।

 

घर के दक्षिण पश्चिम हिस्से में गुलाबी या पीले रंग की मोमबत्ती जलाएं। इससे पारिवारिक सदस्यों में तू तू-मैं मैं नहीं होगी। आपसी प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा।

 

धन के अभाव को दूर करने के लिए घर की दक्षिण दिशा में लाल रंग की मोमबत्ती जलाएं। 

 

घर में शुभता बढ़ाने के लिए पूर्व या दक्षिण पूर्व दिशा में नीले रंग की मोमबत्ती लगाएं।

 

घर की उत्तर दिशा में सफेद मोमबत्ती को लगाने से परिवार के सदस्यों में रचनात्मकता  बढ़ती है। जिससे बिजनैस सफलता की ऊंचाइयां छूने लगता है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!