Kundli Tv- भाग्य बदल देती हैं देवी लक्ष्मी की ये मनपसंद चीज़ें

Edited By Jyoti,Updated: 05 Jul, 2018 12:52 PM

vastu tips of lakshmi parad and sri yantrain hindi

प्राचीन समय में लोग वास्तु की बातों को अपनाते थे, क्योंकि उनका मानना था कि वास्तु के नियमों को अपनाने से व्यक्ति के जीवन में आने वाली सभी रुकावटों का नाश होता है। इसीलिए आज भी बहुत से एेसे लोग हैं जो वास्तु के नियमों को अपनाते हैं ताकि उनका जीवन...

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

PunjabKesari

प्राचीन समय में लोग वास्तु की बातों को अपनाते थे, क्योंकि उनका मानना था कि वास्तु के नियमों को अपनाने से व्यक्ति के जीवन में आने वाली सभी रुकावटों का नाश होता है। इसीलिए आज भी बहुत से एेसे लोग हैं जो वास्तु के नियमों को अपनाते हैं ताकि उनका जीवन सुखमय हो सके। लेकिन फिर भी कईं बार बहुत सावधानी बरतने के बाद भी कुछ लोगों के घरों में वास्तु दोष उत्पन्न हो जाते हैं। जिसका सीधा असर उनके दिमाग पर पड़ता है। तो यदि आपके साथ भी एेसा कुछ हो रहा है तो वास्तु शास्त्र में कुछ एेसी बातें बताई गई हैं, जिन्हें अपनाने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। 

अक्सर देखा जाता है कि अधिक पूजा-पाठ करने के बाद भी कुछ घरों में वास्तुदोष का असर रहता ही है जो हमारी मानसिक परेशानियों का कारण बनता है। वास्तु शास्त्र में इनको दूर करने का हल 'पारद' बताया है। इसको स्थापित करने के लिए किसी भी तरह की पूजा की जरुरत नहीं होती है। आज हम जानेंगे कि कौन सी पारद से बनी वस्तुएं घर में रख सकते हैं। 

PunjabKesari
देवी लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। वास्तु के अनुसार घर के मंदिर में पारद से बनी लक्ष्मी माता की प्रतिमा को रखना चाहिए। घर में धन की कमी धीरे-धीरे दूर हो जाती है।

त्रिपुरसुंदरी का श्रीयंत्र सभी यंत्रों में श्रेष्ठ माना जाता है। पारद श्रीयंत्र को एेसी जगह रखना चाहिए कि आते-जाते परिवार वालों की दृष्टि इस पर पड़ती रहे। 

PunjabKesari
घर में गुडलक के लिए पारद पिरामिड को रखना शुभ माना गया है। इसे बच्चों के स्टडी रूम में रखने से उनका मन पढ़ाई में अधिक लगता है और स्मरण शक्ति भी बढ़ती है। 

PunjabKesari
पारद से बनी माता दुर्गा की प्रतिमा को आॅफिस, दुकान या घर कहीं पर भी स्थापित कर सकते हैं। मां दुर्गा को डर और बाधाओं से मुक्त करने वाला जाना जाता है। 

PunjabKesari
वास्तु शास्त्र में पारद कुबेर को भी उतना महत्व दिया गया है जितना मां लक्ष्मी को। पूजा घर में कुबेर को स्थापित कर उनकी नियमित रूप से पूजा करें क्योंकि लक्ष्मी जी के साथ कुबेर का रहना ज्यादा प्रभावशाली होता है। 

शिवलिंग की पूजा और उन पर जल चढ़ाने से हर मनोकामना पूरी होती है। इसे साथ यदि घर में पारद से बने शिवलिंग की स्थापना की जाए तो सभी वास्तुदोष दूर होते हैं।

PunjabKesari
जानें, कब तक है आपकी ज़िंदगी (देखें VIDEO)

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!