घर के CUPBOARD से जुड़े हैं आपकी किस्मत के सितारे

Edited By Jyoti,Updated: 02 Feb, 2019 04:25 PM

vastu tips related to cupboard of house

इतना तो सब जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में घर में पड़ी हर वस्तु के बारे में उल्लेख किया गया है। चाहे वो किचन में पड़ा सामान हो या घर के बेडरूम में पड़ा सामान या फिर लीविंग रूम का कोई सामान। इ

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
इतना तो सब जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में घर में पड़ी हर वस्तु के बारे में उल्लेख किया गया है। चाहे वो किचन में पड़ा सामान हो या घर के बेडरूम में पड़ा सामान या फिर लीविंग रूम का कोई सामान। इसके अनुसार इन सबसे वास्तु का बहुत गरहा संबंध होता है। आज हम आपको बताने वाले हैं घर की अलमारी कैसे हमारे घर के वास्तु को प्रभावित करती है। वास्तु विशेषज्ञों की मानें तो घर की अलमारियों का खास महत्व होता है। कहते हैं अगर घर की अलमारियां वास्तु दोष से ग्रस्ति हो तो वहां रहने वाले लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा ज्योतिष में किचन की अलमारी और कपड़ों की अलमारी दोनों के बारे में कुछ बातें बताई हैं, जिनका जानना बेहद ज़रूरी माना जाता है।

PunjabKesari, Kundli Tv, Vastu Tips Related to Cupboard of house, Bedroom Cupboard
तो आइए जानते हैं कि किस तरह से व्यवस्थित अलमारियां जीवन में तरक्की दिलाती हैं-

कपड़ों की अलमारी-
ज्योतिष और वास्तु की मानें तो कपड़ो की अलमारी मुख्य रूप से शुक्र ग्रह से संबधित है। वास्तु का मानना है कि जो लोग कपड़ों की आलमारी को हमेशा व्यवस्थित रखते हैं उनका शुक्र हमेशा अच्छा बना रहता है। इसके साथ ही ये भी माना जाता है कि इसे अच्छे तरह से रखने से व्यक्ति के जीवन में सुख- समृद्धि हमेशा बनी रहती है। इसलिए ध्यान रहे कि अपनी कपड़ों की अलमारी को हमेशा व्यवस्थित रखें। बता दें कि कपड़ों की अलमारी में कभी भी आभूषण कभी नहीं रखने चाहिए। कुछ लोगों की आदत होती है कि कपड़ों की आलमारी में ही गहने और नकदी आदि रख लेते हैं। लेकिन वास्तु की दृष्टिकोण से  अच्छा नहीं माना जाता। इससे कई तरह के वास्तु दोष उत्पन्न होने का भय रहता है।
PunjabKesari, Kundli Tv, Vastu Tips Related to Cupboard of house, Bedroom Cupboard,
रसोई की अलमारी-
अब बात करते हैं कि किचन की अलमारी की, ज्योतिष के अनुसार इसका संबंध सूर्य ग्रह से होता है। आमतौर पर इसमें रसोई के सामान और बर्तन रखे जाते हैं। वास्तु के अनुसार इस अलमारी को बंद नहीं बनवाना चाहिए, ऐसा करना अशुभ माना गया है। इसके अलावा इस बात का ध्यान रखें कि मशाले और अनाज को अलमारी में अलग-अगल ही रखें। इसके साथ कांच और धातुओं के बर्तनों को भी अलग-अलग रखना शुभ कारक माना गया है। वास्तु के अनुसार इन अलमारियों को महीने में एक बार अवश्य साफ कर लेना चाहिए। माना जाता है कि जिस घर की अलमारियां वास्तु के अनुसार व्यवस्थित होती हैं वहां खुशहली बनी रहती है।
PunjabKesari, Kundli Tv, Vastu Tips Related to Cupboard of house, Kitchen Cupboard
आपने भी तो नहीं पहन रखा है गलत रत्न... अपनी राशि से जानें अपना lucky stone (VIDEO)

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!