Edited By Niyati Bhandari,Updated: 14 Dec, 2018 10:42 AM
धन की चाहत रखने वाला हर व्यक्ति अपने घर में देवी लक्ष्मी की प्रतिमा या तस्वीर रखता है और अपनी श्रद्धा के अनुसार उनकी पूजा भी करता है। क्या आप जानते हैं देवी लक्ष्मी को स्थापित करने से पहले कुछ खास बातों की जानकारी होना अवश्य है अन्यथा हो सकते हैं...
ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
धन की चाहत रखने वाला हर व्यक्ति अपने घर में देवी लक्ष्मी की प्रतिमा या तस्वीर रखता है और अपनी श्रद्धा के अनुसार उनकी पूजा भी करता है। क्या आप जानते हैं देवी लक्ष्मी को स्थापित करने से पहले कुछ खास बातों की जानकारी होना अवश्य है अन्यथा हो सकते हैं कंगाल। लक्ष्मी माता के ऐसे स्वरूप का पूजन न करें, जिस पर वो उल्लू की सवारी कर रही हों। उनके इस रूप के पूजन से धन आने के सभी रास्ते बंद होने लगते हैं। अगर कहीं से धन आ भी जाए तो वो टिकता नहीं, खर्च हो जाता है। शास्त्रों के अनुसार लक्ष्मी का वाहन उल्लू है। ऊल्लू रात के समय क्रियाशील होता है। जब लक्ष्मी एकांत, सूने स्थान, अंधेरे, खंडहर, पाताल लोक आदि स्थानों पर जाती हैं, तब वह उल्लू पर सवार होती हैं।
लक्ष्मी जब गरुड़ पर सवार होती हैं, तब वो भगवान विष्णु के साथ होती हैं। उनके इस आसन वाली फोटो घर में लगानी चाहिए। इससे घर में कभी भी आर्थिक अभाव का सामना नहीं करना पड़ता। प्रतिदिन विधि-विधान से इस रूप का पूजन करने से घर में श्री जी सदा निवास करती हैं।
लक्ष्मी जी के आठ स्वरूप हैं, उनके किसी भी स्वरूप को घर में रखा जा सकता है। गृहस्थ लोगों के लिए बैठी लक्ष्मी समृद्धि-संपन्नता की प्रतीक हैं, कार्य स्थानों पर खड़ी लक्ष्मी का पूजन करने से दिन दुगुनी रात चौगुनी तरक्की होती है।
देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए महालक्ष्मी का ऐसा स्वरूप घर में रखें, जिसमें वो श्री हरि विष्णु के चरण दबा रही हों।
महालक्ष्मी के साथ धन के देवता कुबेर को पूजने पर पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती हैं। कुबेर यंत्र पूजा घर में स्थापित किया जाए तो वे प्रसन्न होकर व्यापार वृद्धि, धन वृद्धि, ऐश्वर्य, लक्ष्मी कृपा प्रदान कर घर में सुख-समृद्धि एवं सौभाग्य का आशीर्वाद देते हैं।
इस दिन होता है बांके बिहारी पूजन (VIDEO)