विजयादशमी पर करें शमी वृक्ष का पूजन और पाएं हर कार्य में विजय

Edited By Lata,Updated: 08 Oct, 2019 01:42 PM

vastu upay on vijayadashami

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पेड़-पौधे लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इन्हें लगाने से घर में खुशहाली आती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पेड़-पौधे लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इन्हें लगाने से घर में खुशहाली आती है। लेकिन वास्तु में ये भी बताया है कि कुछ पेड़ ऐसे हैं जो केवल घर के बाहर ही लगाने चाहिए। पीपल, केला और शमी का वृक्ष आदि ऐसे पेड़ हैं जो घर में समृद्धि प्रदान करते हैं। कहते हैं कि शमी का पेड़ लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है और साथ ही देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है। इसी तरह आज हम वास्तु शास्त्र में बताए गए शमी के पेड़ के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। 
PunjabKesari
शमी वृक्ष की लकड़ी को यज्ञ की वेदी के लिए पवित्र माना जाता है। शनिवार को करने वाले यज्ञ में शमी की लकड़ी से बनी वेदी का विशेष महत्व है। इसी के साथ ही शमी को गणेश जी का प्रिय वृक्ष माना जाता है। इसलिए भगवान गणेश की आराधना में शमी के वृक्ष की पत्तियों को अर्पित किया जाता है। 

कहते हैं कि सुबह के समय उठने के बाद शमी के वृक्ष के दर्शन को शुभ माना जाता है। बिहार और झारखंड में यह वृक्ष अधिकतर घरों के दरवाजे के बाहर लगा हुआ मिलता है और इसे मेन गेट के दोनों कोणों या फिर बांयी तरफ लगा सकते हैं।  

शमी के वृक्ष पर कई देवताओं का वास होता है। सभी यज्ञों में शमी वृक्ष का उपयोग शुभ माना गया है। शमी के कांटों का प्रयोग तंत्र-मंत्र बाधा और नकारात्मक शक्तियों के नाश के लिए होता है। शमी के पंचाग, यानी फूल, पत्तियों, जड़, टहनियों और रस का इस्तेमाल कर शनि संबंधी दोषों से मुक्ति पाई जा सकती है।
PunjabKesari
दशहरा पर्व पर शमी के वृक्ष के पूजन का विशेष महत्व है। नवरात्रि में भी शमी के वृक्ष की पत्तियों से पूजन करने का महत्व बताया गया है। नवरात्रि के नौ दिनों में प्रतिदिन शाम के समय वृक्ष का पूजन करने से धन की प्राप्ति होती है। ऐसी मान्यता है कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने लंका पर आक्रमण करने से पहले शमी के वृक्ष के सम्मुख अपनी विजय के लिए प्रार्थना की थी।

पीपल और शमी दो ऐसे वृक्ष हैं, जिन पर शनि का प्रभाव होता है। पीपल का वृक्ष बहुत बड़ा होता है, इसलिए इसे घर में लगाना संभव नहीं हो पाता। वास्तु शास्त्र के मुताबिक नियमित रूप से शमी की पूजा करने और उसके नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनि दोष और उसके कुप्रभावों से बचा जा सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!