इस झरने के नीचे खड़े होकर जान सकते हैं, आप पापी है या नहीं

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 19 Aug, 2019 12:32 PM

vasudhara falls

आप लोगों ने बहुत से झरने देखे होंगे, बहुत से झरनों के नीचे आप लोग नहाए होंगे पर आज हम आप लोगों को एक ऐसे झरने के बारे में बताने जा रहे हैं,

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

आप लोगों ने बहुत से झरने देखे होंगे, बहुत से झरनों के नीचे आप लोग नहाए होंगे पर आज हम आप लोगों को एक ऐसे झरने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दुनिया के रहस्यमयी झरनों में से एक है। कहा जाता है कि इस झरने का पानी पापी लोगों के ऊपर नहीं गिरता है। आप पापी है या नहीं इस झरने के नीचे खड़े होकर जान सकते हैं। यह झरना हिंदुओं के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बद्रीनाथ से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस झरने को वसुंधरा झरने या वसुंधरा फॉल्स के नाम से जाना जाता है। यह झरना 400 मीटर की ऊंचाई से गिरता है, इतनी ऊंचाई से जब पानी गिरता है, तो हर जगह पर जाता है लेकिन जब कोई पापी, झरने के नीचे आ जाता है तो झरने का पानी उस पर नहीं गिरता।

PunjabKesari, kundli tv, Vasudhara falls

धर्म ग्रंथों के अनुसार इस जगह पर पांच पांडवों में से सहदेव ने अपने प्राण त्यागे थे। ऐसी मान्यता है कि अगर इस झरने की बूंदें आप पर गिरती हैं, तो आप समझ जाएं कि आप नेक हैं और अगर नहीं तो आप पापी हैं। इसी कारण से यहां दूर-दूर से लोग आते हैं। न केवल देश बल्कि विदेश से भी भारी तादात में पर्यटक आते हैं और खूबसूरती का लुत्फ उठाते हैं। 

PunjabKesari, KUndli Tv, Vasudhara falls

इस झरने के बारे में ये भी कहा जाता है कि इसका जल बहुत सारी जड़ी-बूटियों को छूता है और जिस पर भी पड़ता है वह निरोगी हो जाता है। यह झरना इतना विशाल और ऊंचाई पर बना है कि इसके मूल से पर्वत के शिखर तक एक नज़र में देख पाना संभव नहीं है। इसकी सुंदरता तो शब्दों में बयान नहीं की जा सकती। बस इतना कहा जा सकता है कि खुली आंखों से स्वर्ग का नजारा लिया जा सकता है।  

PunjabKesari, Kundli Tv, Vasudhara falls
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!