वट सावित्री व्रत की पूजा में क्यों चढ़ाए जाते हैं भीगे चने ?

Edited By Jyoti,Updated: 30 May, 2019 12:54 PM

vat savitri fast which is related to husband long life

हिंदू धर्म एक ऐसा धर्म है जिसके अनुसार प्रत्येक दिन कोई न कोई त्यौहार मनाया जाता है। इन्हीं में से एक है वट सावित्री का व्रत।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
हिंदू धर्म एक ऐसा धर्म है जिसके अनुसार प्रत्येक दिन कोई न कोई त्यौहार मनाया जाता है। इन्हीं में से एक है। मान्यताओं के अनुसार ये व्रत खासतौर पर महिलाओं के लिए होता है, जिससे वो अखंड सुहाग की कामना करती हैं। ज्योतिष के अनुसार ज्येष्ठ मास की अमावस्या को वट सावित्री व्रत रखकर महिलाएं बरगद के वृक्ष की पूजा कर देवी सावित्री के त्याग, पति प्रेम और पति व्रत धर्म का स्मरण करती हैं। यही कारण है इस व्रत में वट वृक्ष का बहुत महत्त्व होता है।
PunjabKesari, Vat savitri fast, वट वृक्ष, वट सावित्री व्रत
माना जाता है यह व्रत स्त्रियों के लिए सौभाग्यवर्धक, पापहारक,  दुःखप्रणाशक और धन-धान्य प्रदान करने वाला होता है। इस पेड़ में बहुत सारी शाखाएं नीचे की तरफ़ लटकी हुई होती हैं, जिन्हें देवी सावित्री का रूप माना जाता है।

वट वृक्ष में होता है इन देवताओं का वास
कहा जाता है वट वृक्ष की जड़ों में ब्रह्मा, तने में भगवान विष्णु और डालियों में त्रिनेत्रधारी शिव का निवास होता है। इसलिए इस वृक्ष की पूजा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। अग्नि पुराण में बरगद उत्सर्जन को दर्शाता है, अतः संतान प्राप्ति के लिए इच्छुक महिलाएं भी इस व्रत को करती हैं।
PunjabKesari, त्रिदेव, Tridev, ब्रह्मा, विष्णु, शिव जी, Brahma, Vishnu, Lord Shiva
पूजा में ज़रूर चढ़ाएं भीगे चने
वैसे तो ज्योतिष शास्त्र में इस व्रत की खास विधि आदि वर्णित की गई है। लेकिन इसके अलावा भी वट सावित्री के पूजन में एक चीज़ करना बहुत आवश्यक है। बताया जाता है कि इस व्रत की पूजा में भीगे हुए चने अर्पण करने का बहुत महत्व है, क्योंकि पौराणिक कथाओं के अनुसार यमराज ने चने के रूप में ही सत्यवान के प्राण सावित्री को दिए थे। सावित्री चने को लेकर सत्यवान के शव के पास आईं और चने को सत्यवान के मुख में रख दिया, इससे सत्यवान पुनः जीवित हो गए।
PunjabKesari, Bheege Chane, भीगे चने

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!