भविष्यफल: शुक्र राहु के नक्षत्र में आया, किस राशि पर पड़ेगा प्रभाव

Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Nov, 2017 08:09 AM

आज का शुभाशुभ: शुक्रवार दि॰ 10.11.17 चंद्र कर्क राशि व पुष्य नक्षत्र, भाग्यांक 4, शुभरंग नीला, शुभदिशा दक्षिणपश्चिम, राहुकाल प्रातः 10.30 से दिन 12.00 तक।

आज का शुभाशुभ: शुक्रवार दि॰ 10.11.17 चंद्र कर्क राशि व पुष्य नक्षत्र, भाग्यांक 4, शुभरंग नीला, शुभदिशा दक्षिणपश्चिम, राहुकाल प्रातः 10.30 से दिन 12.00 तक।

 

आज का विशेष उपाय: दुर्भाग्य से मुक्ति पाने के लक्ष्मी-नारायण मंदिर में शहद-बादाम चढ़ाएं। 

 

आज का महामंत्र: ॥ शुं शुक्राय भोगदाय नमः ॥ इस शुक्र मंत्र से भोग विलासिता में वृद्धि होती है।

 

मेष: महत्वपूर्ण काम बिगडेंगे। मानसिक उदासी और खिन्नता रहेगी। कार्यों में रुकावटें आएंगी। उत्साह भंग होगा। स्वास्थ्य भी नरम रहेगा।

 

वृष: उत्साहवर्धक समाचार मिलेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में तरकीबें सफल होंगी। धन-लाभ के योग हैं। अकस्मात व्यय से परेशानी होगी।  

 

मिथुन: पराक्रम में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। रचनात्मक प्रयास में इच्छित सफलता मिलेगी। सामाजिक ख्याति व यश बढ़ेगा।

 

कर्क: व्यवसाय संबंधित प्रयास में कठिनाई आएगी। विरोधी व शत्रु नरम पड़ेंगे। सजग होकर सही मौके का इंतजार करें। मुसीबतों से बाहर निकलेंगे।

 

सिंह: अटके हुए सरकारी काम को निपटेंगे। शेयर बाजार में मुनाफे से एक्स्ट्रा इनकम होगी। जोखिम और अनिश्चितता त्यागें। शोर्टकट नुकसान देंगे।

 

कन्या: रोजगार में तारीफ हासिल होगी। वरिष्ठ अधिकारी द्वारा पेचीदा काम मिलेगा। आसानी से तरक्की पाएंगे। जोखिम उठाने से लाभांवित होंगे।

 

तुला: परिजनों की डिमांड पूरी करने हेतु आर्थिक बोझ उठाना पड़ेगा। अकस्मात समस्या सुलझ जाएगी। अज्ञात कारण वश मन चिंतित रहेगा। 

 

वृश्चिक: सामाजिक कार्य हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मांगलिक कार्यों हेतु योगदान देंगे। रोगी की सहायता करेंगे। सेवा का फल मिलेगा।

 

धनु: सरकारी या गैर-सरकारी संस्था से जुड़ेंगे। कारगर व्यक्ति से भेंट होगी। योग्य व्यक्ति समस्याओं को सुलझाएगा। जन संपर्क उपयोगी सिद्ध होगा।

 

मकर: इमोशनल इच्छाओं की पूर्ती होगी। रिलेशनशिप में पार्टनर से मुलाकात सौगात लेकर आएगी। प्रेम के साथ-साथ प्रोफैशन पर भी ध्यान दें।

 

कुंभ: विरोधियों से झड़प होगी। दिन बेकार साबित होगा। आस-पास के बिगडे़ हुए कार्य सुधारने का प्रयास करेंगे। शाम को जल्द ही घर लौटेंगे। 

 

मीन: कारोबार में अच्छी खबर मिलेगी। प्रयास व कठिन परिश्रम से इच्छित सफलता मिलेगी। शुभचिंतकों का हार्दिक सहयोग बना रहेगा।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!