Kundli Tv- दही-पनीर खाने से बदल सकती है शुक्र की चाल

Edited By Jyoti,Updated: 04 Oct, 2018 04:01 PM

venus s move

अक्सर देखा जाता है कि ज्यादातर लोगों को दही और पनीर खाना बेहद होता है। यह दोनों पदार्थ पौष्टिक आहार की सूची में शामिल हैं।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें Video)
अक्सर देखा जाता है कि ज्यादातर लोगों को दही और पनीर खाना बेहद होता है। यह दोनों पदार्थ पौष्टिक आहार की सूची में शामिल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्योतिष शास्त्र में इन्हें खाने की कुछ हिदायतें दी गई है। ज्योतिष शास्त्र में इंसान के जीवन की हर चीज़ का गहरा संबंध है। इसीलिए हम क्या खाते हैं, क्या पहनते हैं इन सबका असर हमारे जीवन पर पड़ता है। एेसा कहा जाता है कि पनीर खाने से कुंडली में चंद्रमा और शुक्र की दशा मज़बूत होती है। हालांकि जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह की दशा कमज़ोर होती है, उन्हें देर रात पनीर खाने के लिए मना किया जाता है। एेसा कहा जाता है कि शुक्र कमज़ोर होने की स्थिति में पनीर खाने से शरीर में चर्बी की मात्रा काफी बढ़ जाती है।
PunjabKesari
ज्योतिष शास्त्र के जानकारों का कहना है कि जिन लोगों का शुक्र कमजोर हो उन्हें पनीर का सेवन ज़रूर करना चाहिए। बता दें कि संतान सुख की प्राप्ति के लिए पनीर से जुड़ा एक उपाय भी किया जाता है। 

शुक्रवार के दिन आटे की लोई में पनीर मिलाकर गाय को खिलाना बहुत अच्छा माना जाता है। कहते हैं कि यह उपाय करने से जल्द ही खुशखबरी सुनने को मिलती है।
PunjabKesari
आहार के हिसाब से दही और पनीर के सेवन के लिए दिन का समय ही उचित माना गया है। रात के समय इनका सेवन करने से परहेज करना चाहिए। 
PunjabKesari
रावण संहिता के अनुसार कुंडली में शुक्र की दशा मज़बूत करने के लिए नियमित रूप से शरीर पर दही का लेप लगाकर स्नान करना बहुत अच्छा होता है। ज्योतिष के मुताबिक जिनका शुक्र कमजोर होता है, उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। परीक्षा देने से पहले गुड़ और दही खाकर जाना काफी शुभ माना गया है। इससे बेहतर परीक्षा परिणाम आने की मान्यता है।
अमावस्या की रात इस जगह भूत-प्रेत करते हैं party (देखें Video)

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!