Venus Transit: आज शुक्र लेकर आ रहे हैं बड़ी खुशखबरी!

Edited By Jyoti,Updated: 11 Nov, 2022 08:40 AM

venus transit

ज्योतिष में ऐश्वर्या, सौंदर्य, ग्लैमर, प्रेम, रोमांस, विलासिता, प्रतिभा और सुख समृद्धि का प्रतीक माने जाने वाले शुक्र ग्रह 11 नवंबर को वृश्चिक राशि में गोचर करने वाले हैं जो मंगल की राशि कहलाती है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को प्रेम का, सौंदर्य का,...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
ज्योतिष में ऐश्वर्या, सौंदर्य, ग्लैमर, प्रेम, रोमांस, विलासिता, प्रतिभा और सुख समृद्धि का प्रतीक माने जाने वाले शुक्र ग्रह 11 नवंबर को वृश्चिक राशि में गोचर करने वाले हैं जो मंगल की राशि कहलाती है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को प्रेम का, सौंदर्य का, ऐश्वर्या का, भौतिक शौहरत का, कला और प्रतिभा का,  रोमांस का, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग का कारक ग्रह माना जाता है। जीवन के भौतिक सुखों यानी मैटेरियलिस्टिक लाइफ का कारक भी माना गया है। अंग्रेजी में इसे वीनस कहा गया है। यानी सौंदर्य की देवी।

वृषभ राशि व तुला राशि शुक्र की अपनी राशियां है। मीन राशि में शुक्र उच्च के होते हैं जबकि कन्या राशि में शुक्र नीच के माने जाते हैं। जिस किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र मजबूत स्थिति में होते हैं, उसे जीवन में प्रेम और धन दोनों चीजें प्रदान करते हैं और जीवन में सुख सुविधाओं की बरसात करते हैं। प्रेम रस से लेकर जीवन के सारे रस हमें प्रदान करते हैं। शुक्र एक ऐसे ग्रह हैं जो हमारे जीवन को सर्वाधिक प्रभावित करते हैं।  

शुक्र ग्रह हमें आर्टिस्ट नेचर देते हैं। हमें सौंदर्य प्रेमी बनाते हैं। हमें स्त्री सुख , वाहन सुख  और धन का सुख प्रदान करते हैं। यानी पूरी विलासिता देते हैं। अगर ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह को नवग्रहों में देव गुरु का दर्जा हासिल है तो शुक्र को असुरों का गुरु माना जाता है। जन्म कुंडली में शुक्र के प्रभाव से ऐश्वर्य प्राप्त होता है। शुक्र के प्रभाव वाले लोग पेंटिंग, डांस, आर्ट, थियेटर व सिनेमा जैसे क्रिएटिव सेक्टर से ताल्लुक रखते हैं। शुक्र देव के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है।

11 नवंबर को वृश्चिक राशि में आकर शुक्र ग्रह 6 राशियों की किस्मत चमकाएंगे और धन की वर्षा करेंगे। 6 राशियों के लोगों के जीवन में सुख, धन दौलत, रोमांस और विलासिता आदि में वृद्धि करेंगे। तो आइए जानते हैं ऐसी कौन सी 6 भाग्यशाली राशियां है, जिन्हें शुक्र खुशियों की पोटली थमाने जा रहे हैं-

मेष-
शुक्र के वृश्चिक राशि में गोचर करने से मेष राशि वालों के जीवन पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान अपने पार्टनर के साथ मिलकर आप जो भी निवेश करेंगे वह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। इनकम का कोई नया सोर्स भी डेवलप हो सकता है

सिंह-
शुक्र का गोचर सिंह राशि वालों को बड़ा लाभ देगा। शुक्र के राशि बदलते ही इन जातकों के जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ सकती है। नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। मुनाफा बढ़ेगा। आय बढ़ने से आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।

तुला-
शुक्र का राशि परिवर्तन तुला राशि वालों को बड़ा लाभ देगा। उनको अचानक कहीं से पैसा मिल सकता है। आय के नए स्रोत बनेंगे। निवेश के लिए अच्छा  समय है। इस महीने बचत करने में सफल रहेंगे। कर्ज से राहत मिलेगी।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें
PunjabKesari
धनु-
धनु राशि वालों के लिए भी शुक्र का राशि परिवर्तन अनुकूल रहेगा। कारोबार में लाभ होगा। करियर के लिए भी यह समय अच्छा  रहेगा। आय बढ़ेगी। जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। लव लाइफ, मैरिड लाइफ के लिए समय अच्छा है।

मकर-
मकर राशि वालों को शुक्र का राशि में परिवर्तन करना शुभ फल देगा। वेतन बढ़ सकता है। पदोन्नति मिल सकती है। मान-सम्मान बढ़ेगा। धन लाभ होगा। आर्थिक हालात बेहतर होंगे। जीवन में सुख बढ़ेगा।

कुंभ-
कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र गोचर अच्छा  साबित होगा। करियर में सफलता मिलेगी। बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। सैलरी बढ़ने, प्रमोशन मिलने के योग हैं। व्यापार के लिए भी समय अच्छाह है।

गुरमीत बेदी
Contact No- 94180 33344

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!