21 फरवरी को शुक्र बदलेंगे अपनी राशि, ये 6 राशियां होगी मालामाल

Edited By Jyoti,Updated: 18 Feb, 2021 04:01 PM

venus will change its position on 21th feb these 6 zodiac signs will be rich

जीवन में सभी भौतिक सुखों के कारक माने जाने वाले शुक्र ग्रह 21 फरवरी की रात्रि 2 बजकर 19 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जीवन में सभी भौतिक सुखों के कारक माने जाने वाले शुक्र ग्रह 21 फरवरी की रात्रि 2 बजकर 19 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में शुक्र 17 मार्च 2021 तक गुर्जर करेंगे । कुंभ राशि के लिए शुक्र ग्रह अति योगकारक होते हैं। इस कारण कुंभ राशि वालों के लिए यह गोचर सुखद समाचार ला सकता है। इसके साथ ही शुक्र ग्रह अन्य राशियों को भी प्रभावित करेंगे।

हमारे जीवन में शुक्र ग्रह बहुत अहमियत रखते हैं। शुक्र ग्रह एक ऐसे ग्रह हैं जिन्हें अंग्रेजी में वीनस यानी सुंदरता की देवी कहा जाता है तो साथ ही हमारे शास्त्रों में इन्हें दैत्य गुरु भी माना जाता है यानी असुरों के गुरु। शुक्र ग्रह को जीवन में  समृद्धि , नैसर्गिक भोग विलास और दांपत्य का कारक माना जाता है। विज्ञान की दृष्टि में शुक्र ग्रह को सबसे चमकीला तारा माना जाता है और यह धरती के सबसे करीब भी होता है। वहीं ज्‍योतिष की नजर में भी शुक्र ऐसा ग्रह है जिसकी शुभ दशा आपकी किस्‍मत को चमका देती है।

शुक्र अगर कुंडली में मजबूत हो तो जीवन में सुख सुविधाओं की बरसात करते हैं। प्रेम रस से लेकर जीवन के सारे रस हमें प्रदान करते हैं। शुक्र एक ऐसे ग्रह हैं जो हमारे जीवन को सर्वाधिक प्रभावित करते हैं। यह वृषभ और तुला राशि के स्वामी हैं। मीन राशि में यह अपनी उच्च स्थिति में होते हैं जबकि कन्या राशि में यह नीच के हो जाते हैं।

शुक्र एक ऐसे ग्रह हैं जो हमें एक आर्टिस्टिक नेचर देते हैं। हमें सौंदर्य प्रेमी बनाते हैं। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण पैदा करते हैं। हमें एक अच्छा प्रेमी बनाते हैं। हमारे व्यक्तित्व में आकर्षण भरते हैं। हमें स्त्री सुख , वाहन सुख  और धन का सुख प्रदान करते हैं। यानी पूरी विलासिता देते हैं। लेकिन यही शुक्र अगर खराब स्थिति में हों या नीच के हों तो हमें नीरसता प्रदान करते हैं।

21 फरवरी को शुक्र कुंभ राशि में गोचर करेंगे तो 6 राशि वालों को महालाभ प्रदान करेंगे।-

यह भाग्यशाली राशियां हैं-
वृषभ राशि जो शुक्र् की अपनी राशि है।
मिथुन राशि जो बुध की राशि है।
कर्क राशि जो चंद्रमा की राशि है।
तुला राशि जो शुक्र की राशि है।
कुम्भ राशि जो शनि की राशि है
और मीन राशि जो ज्योतिष गुरु बृहस्पति की राशि है।

शुक्र के इस गोचर से 4 राशियों -
मेष- राशि, सिंह राशि, कन्या और वृश्चिक राशि वालों को थोड़ा सावधान रहना होगा। जबकि धनु और मकर राशि वालों को मिले जुले परिणाम मिलेंगे। अब उन 6 राशियों की बात करते हैं जिन्हें शुक्र के इस गोचर का काफी लाभ मिलने वाला है।

वृषभ- राशि वालों को शुक्र के इस गोचर का  विशेष लाभ मिलने वाला है। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। यह समय आपके लिए अच्छा है, इसका लाभ उठाने की कोशिश करें।

मिथुन- राशि वालों को विदेश से अच्छी खबर मिल सकती है और अगर विदेश जाने का प्रयास कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी। प्रमोशन का योग भी बनेगा लेकिन स्वास्थ्य का थोड़ा ख्याल रखना होगा।

कर्क- राशि वालों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। बिजनेस में फायदा होगा। रोमांस के मौके मिलेंगे।

तुला- राशि वालों का प्रभाव व सुख-समृद्धि बढ़ेगी। सोचे हुए प्रोजेक्ट सिरे चढ़ जाएंगे।

कुंभ- गोचर के प्रभाव से आपको अच्छे फल मिलने वाले हैं। इस गोचर के प्रभाव से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इस दौरान आपको धन लाभ होने वाला है।

मीन- मीन राशि वालों के लिए गोचर काल शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान आपको आपके कार्यों में सफलता हासिल होगी। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।

गुरमीत बेदी
gurmitbedi@gmail.com

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!