Kundli Tv- किसी की भी नींद हराम कर सकती हैं ये बातें

Edited By Jyoti,Updated: 27 Jun, 2018 04:39 PM

vidur niti

महाभारत की कथा के महत्त्वपूर्ण पात्र विदुर जो धृतराष्ट्र एवं पांडु के भाई थे। इनका जन्म एक दासी के गर्भ से हुआ था। दासी पुत्र होते हुए भी महाभारत में इस पात्र की बहुत खास भूमिका रही है। एक रात धृतराष्ट्र को नींद न आने की वजह से वह व्याकुल होे गए तब...

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

PunjabKesari

महाभारत की कथा के महत्त्वपूर्ण पात्र विदुर जो धृतराष्ट्र एवं पांडु के भाई थे। इनका जन्म एक दासी के गर्भ से हुआ था। दासी पुत्र होते हुए भी महाभारत में इस पात्र की बहुत खास भूमिका रही है। एक रात धृतराष्ट्र को नींद न आने की वजह से वह व्याकुल होे गए तब उन्होंने महामंत्री विदुर को बुलाया। विदुर से कहा मेरा मन बहुत परेशान है, जब से संजय पांडवों के पास से लौटा है, तब से मैं चिंतित हूं कि वह कल सभा में क्या कहेगा। इसके बाद से महात्मा विदुर ने महाराज को स्त्री और पुरुष दोनों के जीवन में आनें वाली ये चार बातें कही-
PunjabKesari

-विदुर ने कहा किसी के मन काम की भावना जाग जाए तो उसकी नींद उड़ जाती है। यह भावना पैदा होने पर मन अशांत हो जाता है। एेसा भाव स्त्री और पुरुष दोनों की नींद उड़ा देता है।

 -बलवान व्यक्ति के साथ शत्रुता होने पर रातों की नींद गायब हो जाती है। कमज़ोर और असहाय मनुष्य अपने बचाव के बारे में ही सोचता रहता है, जिससे उसकी नींद खराब हो जाती है। 

-सब कुछ छिन जाने के बाद इंसान की नींद उड़ जाती है, वह चैन से नहीं रह पाता। हर तरह से वह पुन: अपनी चीजों को पानें का प्रयत्न करता है। 

PunjabKesari
-चोर हमेशा दूसरों का धन चुराने की योजना बनाता रहता है, रात में चोरी करता है और दिन में वहीं धन छूपाने में लगा रहता है जिससे उसकी दिन और रात दोनों समय नींद उड़ी रहती है।

शिव पूजन में इन कपड़ों का न करें इस्तेमाल वरना... (देखें Video)
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!