विदुर नीतिः ऐसा करने पर मिल सकता है Life में हर सुख

Edited By Lata,Updated: 10 Jul, 2019 10:46 AM

vidur niti concept in hindi

महाभारत में कई ऐसे पात्र हुए हैं, जिन्हें आज के समय में भी याद किया जाता है। हम बात करेंगे विदुर के बारे में, जोकि हस्तिनापुर के प्रधानमंत्री के रूप में जाने जाते थे।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
महाभारत में कई ऐसे पात्र हुए हैं, जिन्हें आज के समय में भी याद किया जाता है। हम बात करेंगे विदुर के बारे में, जोकि हस्तिनापुर के प्रधानमंत्री के रूप में जाने जाते थे। महाभारत में विदुर ने कई नीतियों के बारे में बताया है, जो आज के समय में भी लोगों के काम आ सकती हैं। अगर उन नीतियों का ध्यान रखा जाए, तो मनुष्य किसी भी परेशानी का हल आसानी से पा सकता है। विदुर ने ऐसी चीजों के बारे में बताया है, जिन्हें मनुष्य जीवन का सबसे बड़ा सुख माना गया है।
PunjabKesari, kundli tv
श्लोक-
आरोग्या मानृण्यमविप्रवासः सद्धिर्म नुष्यैः सह स्मप्रयोगः।
स्वप्रत्यया वृत्तिरभीतवासः षड् जीवनलोकस्य सुखानि राजन्।।

किसी पर निर्भर न होना
जो अपना और परिवार का जीवन यापन करने के लिए खुद धन कमाने में काबिल होता है, वह बहुत ही सुखी माना जाता है। कई लोग अपना जीवन चलाने के लिए दूसरों पर निर्भर रहते हैं, ऐसे लोगों का न तो स्वाभिमान होता है, न ही दूसरों की नजर में सम्मान। 
PunjabKesari, kundli tv
उधार न लेना
कहते हैं कि मनुष्य को अपनी आय के अनुसार ही अपनी इच्छाएं रखनी चाहिए। लोग अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए दूसरों से उधार ले लेते हैं और कर्ज चुका नहीं पाते। ऐसा करके वे अपना साथ-साथ अपने परिवार को भी दुख पहुंचाते हैं। जो मनुष्य कर्ज से बचा रहता है, वह बहुत सुखी होता है।

अपने देश में रहना
कई कारणों से लोग अपना देश छोड़कर विदेश में रहने लगते हैं। ऐसा करने का कारण चाहे जो भी हो, लेकिन अपने देश में रहने का जो सुख है, वह कहीं और नहीं मिल सकता। इसके अलावा अपना देश छोड़कर दूसरे देश में रहने से दोष लगता है। 

स्वास्थ्य रहना 
हमेशा स्वास्थ्य रहना मनुष्य जीवन का सबसे बड़ा वरदान होता है। जो मनुष्य बीमारियों की गिरफ्त में रहता है, उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बीमार मनुष्य कोई भी काम ठीक से नहीं कर पाता। ऐसे मनुष्य को शरीर के साथ धन का भी नुकसान उठाना पड़ता है। वहीं बीमार व्यक्ति को दूसरों पर निर्भर होकर जीवन जीना पड़ता है। शरीर का साथ न मिलने पर ऐसा व्यक्ति अपनी इच्छा से कोई काम नहीं कर पाता।
PunjabKesari, kundli tv
अच्छी संगति
ये बात तो सब जानते हैं कि बुरे लोगों की संगति का परिणाम भी बुरा ही होता है। जो मनुष्य दुष्ट और हिंसक लोगों के साथ मेल-मिलाप रखता है, उसे आगे चलकर कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए, जिसकी दोस्ती अच्छे लोगों के साथ होती है, वह बहुत सुखी होता है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!