विदुर नीतिः इन बातों का रखेंगे ख्याल तो Success लगेगी हाथ

Edited By Lata,Updated: 17 Jul, 2019 01:24 PM

vidur niti for success

अपने जीवन को सफल बनाने के लिए हर इंसान बहुत मेहनत करता है। ताकि वह अपनी लाइफ में तरक्की को हासिल कर सके।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
अपने जीवन को सफल बनाने के लिए हर इंसान बहुत मेहनत करता है ताकि वह अपनी लाइफ में तरक्की हासिल कर सके। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि बहुत मेहनत करने के बावजूद भी व्यक्ति उस सफलता को नहीं पाता जिसका वो हकदार होता है और उस समय वह नहीं समझ पाता कि उसे क्या करना चाहिए और क्या नहीं। 
PunjabKesari, kundli tv
जीवन में सफलता पाने के लिए कई विद्वानों ने सफलता के कई रहस्य बताएं हैं। अगर हम विद्वानों द्वारा बताए गए रहस्यों पर गौर करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि महाभारत काल में विदुर थे। विद्वानों में विदुर का नाम बड़े आदर के साथ लिया जाता है। विदुर नीतियों के अच्छे जानकार माने गए हैं। इनके द्वारा बताई गई नीतियों पर अगर हम अमल करें तो जीवन में सफलता जरूर मिलेगी। विदुर के अनुसार अगर आप जीवन के हर मोड़ पर सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो इन चार बातों पर ध्यान रखना चाहिए।

अगर धन कमाने के लिए शरीर को कष्ट देना पड़ रहा है या अपनों को दुखी करके धन कमाना पड़ रहा है तो ऐसे धन के बारे में इंसान को सोचना नहीं चाहिए, कमाना तो दूर की बात होती है। क्योंकि ऐसा धन पाप के समान माना गया है।
PunjabKesari, kundli tv
विदुर नीति के अनुसार जो समय-समय पर पासा बदल ले उस पर विश्वास नहीं करना चाहिए। विदुर कहते हैं ऐसे लोग किसी के साथ वफादार नहीं होते हैं। इस तरह के लोग कभी भी, किसी के साथ विश्वासघात कर सकते हैं। उन पर भरोसा कतई नहीं करना चाहिए। 

किसी भी इंसान को जिंदगी में कभी भी झूठ बोलकर रिश्ता नहीं बनाना चाहिए। क्योंकि आप किसी से एक बार झूठ बोलकर आपना काम करवा सकते है, बार-बार नहीं।
PunjabKesari, kundli tv
कहते हैं कि जो लोग दूसरों की सफलता देखकर दुखी रहते हैं, वैसे लोगों के बीच नहीं रहना चाहिए। क्योंकि ऐसे लोग कभी किसी को सफल नहीं होने देते हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!