विदुर जी से जानिए कौन सी बातें छीन लेती हैं सुख-चैन

Edited By Jyoti,Updated: 23 Mar, 2022 01:41 PM

vidur niti in hindi

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ जब भी महाभारत की बात होती है तो इसमें अधिक बुद्धिमान महात्मा विदुर का जिक्र जरूर होता है। कहा जाता है इन्होंने महाभारत काल के दौरान इन्होंने दूरदर्शिता से महाभारत के युद्ध का

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जब भी महाभारत की बात होती है तो इसमें अधिक बुद्धिमान महात्मा विदुर का जिक्र जरूर होता है। कहा जाता है इन्होंने महाभारत काल के दौरान इन्होंने दूरदर्शिता से महाभारत के युद्ध का दुखदायी अंत पहले ही राजा धृतराष्ट्र को बता दिया था। बता दें विदुर वे हस्तिनापुर के प्रधानमंत्री, कौरवों व पांडवों के काका और धृतराष्ट्र एवं पाण्डु के भाई थे। किंतु इनका जन्म एक दासी के गर्भ से हुआ था। जिस कारण इन्हें हस्तिनापुर के राजा में रूप स्वीकार नहीं किया गया था। परंतु विदुर जी ने अपनी नीतियों के जरिए न केवल सम्मान पाया बल्कि उन्होंने महाभारत युद्ध को रोकने के कई प्रयास किए, लेकिन वो ऐसा कर पाने मे असफल रहे। बताया जाता है कि न केवल धृतराष्ट्र बल्कि स्वयं भीष्म पितामह भी इनसे सलाह मशविरा लिया करते थे। जिस तरह आचार्य चाणक्य के नीति सूत्र में मानव जीवन से जुड़ी बातों के बारे में नीतियां वर्णित है, ठीक उसी तरह विदुर जी के नाम से विदुर नीति प्रचलित है। तो चलिए जानते हैं विदुर नीति में बताई गई 4 ऐसी बातें जो किसी की भी चैन और नींद खो लेती है। 
PunjabKesari, Vidur Niti In Hindi, Vidur Gyan, Vidur Success Mantra In Hindi, विदुर नीति-सूत्र, Acharya Vidur, Vidur Niti Sutra, Dharm, Punjab Kesari
विदुर नीति में किए वर्णन के अनुसार जिस व्यक्ति के भीतर काम-भावना अधिक होती है, उस व्यक्ति को नींद नहीं आती। विदुर जी के कहते हैं जब तक व्यक्ति काम-भावन से तृप्त नहीं होता, तब तक उसे न चैन आता है न ही नींद क्योंकि काम भावना व्यक्ति के मन को अशांत करती है। 

विदुर जी कहते हैं जिस व्यक्ति का शत्रु उससे अधिक बलवान हो उसे भी कभी चैन की नींद नहीं आती। इसका कारण कहीं न कहीं उनका मस्तिष्क होता है कि क्योंकि ऐसे लोग खुद को कमजोरप व निर्बल पाते हैं और हर समय अपने शत्रु के बारे में सोच-विचार करते रहते हैं कि कहीं आने वाले समय में उनके साथ कोई अनहोनी न हो जाएं। अतः ये लोग हमेशा परेशानी के शिकार रहते हैं। 
PunjabKesari, Enemy, शत्रु
विदुर जी बताते हैं कि जिस इंसान का सब कुछ लूट पाट जाए या उसे छीन लिया जाए तो उसे व्यक्ति की भी नींद हराम हो जाती है। ऐसा व्यक्ति हमेशा अपने आने वाले जीवन की चिंता सताती रहती है। जिस कारण उसका सुख-चैन लूट जाता है। 

आखिर में विदुर जी बताते हैं चोर कभी भी अपने जीवन में चैन की नींद नहीं ले पाता। क्योंकि जिस व्यक्ति को चोरी करने की आदत पड़ जाती है वो सदैव अपनी चोरी पकड़ने के डर में रहता है। इसके अलावा वह हमेशा चोरी करने की योजना बनाने में लगा रहता है। इसके चलते भी उसकी दिन रात नींद उड़ी रहती है। 

PunjabKesari, चोर, Thief

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!