विदुर नीतिः इन कारणों से उड़ जाती है इंसान की नींद

Edited By Lata,Updated: 13 Aug, 2019 03:56 PM

vidur policy

महाभारत के युद्ध के समय जब महाराज धृतराष्ट्र बहुत व्याकुल हुए तो उन्हें नींद नहीं आ रही थी।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
महाभारत के युद्ध के समय जब महाराज धृतराष्ट्र बहुत व्याकुल हुए तो उन्हें नींद नहीं आ रही थी। ऐसे में उनके महामंत्री विदुर को बुलाया गया और उनकी व्याकुलता को किसी तरह दूर करने के लिए कहा गया। ऐसे में विदुर ने अपनी नीतियों के द्वारा महाराज की चिंता को कम करने की कोशिश करी। उन्हें उस समय महाराज की व्याकुलता को दुर करने के लिए ऐसी नीतियों के बारे में बताया है कि जो आज के समय में इंसान के काम आ सकती हैं। विदुर ने कहा जब किसी व्यक्ति चाहे वह स्त्री हो या पुरुष दोनों के जीवन में ये चार बातें होती हैं, तब उसकी नींद उड़ जाती है और मन अशांत हो जाता है।
PunjabKesari, kundli tv
जब किसी व्यक्ति के मन में कामभाव जाग गया हो तो उसे नींद नहीं आती है। जब तक कामी व्यक्ति की काम भावना तृप्त नहीं हो जाती है, तब तक वह सो नहीं सकता है। कामभावना व्यक्ति के मन को अशांत कर देती है और कामी किसी भी कार्य को ठीक से नहीं कर पाता है। 

कहते हैं कि जब किसी स्त्री या पुरुष की शत्रुता बहुत बलवान व्यक्ति से हो जाती है तो उसकी नींद उड़ जाती है। निर्बल और साधनहीन व्यक्ति हर पल बलवान शत्रु से बचने के उपाय सोचता रहता है। उसे हमेशा यह भय सताता है कि कहीं बलवान शत्रु की वजह से कोई अनहोनी न हो जाए।
PunjabKesari, kundli tv
जिस व्यक्ति को सब कुछ छिन गया हो तो भी उसकी नींद उड़ जाती है। वह इंसान न तो सही से सो पाता है और न ही उसका किसी ओर काम में मन लगता है। ऐसी स्थिति में वह शारीरिक व मानसिक दोनों तरह से बीमार हो जाता है। 
PunjabKesari, kundli tv
अगर किसी इंसान की प्रवृत्ति चोरी करने की है तो वह अपनी इस आदत को कभी नहीं छोड़ पाता है। जिसे चोरी की आदत पड़ गई हो वह हमेशा चोरी करने की योजना ही बनाता रहता है। उसकी भी रातों की नींद उड़ जाती है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!