आज का गुडलक: शिवशंकर देंगे कालसर्प दोष के कुप्रभावों से मुक्ति

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Feb, 2018 07:05 AM

दक्ष प्रजापति के विश्व यज्ञ में सती के आत्मदाह पश्चात भगवान शंकर ने संसार को त्यागकर निरंकार का अलख जगा लिया था। महादेव युगों तक घोर तपस्या में लीन हो गये थे। समय के साथ सती ने हिमालय की पुत्री के रूप में पार्वती बनकर फिर से शिव मिलन हेतु जन्म लिया...

दक्ष प्रजापति के विश्व यज्ञ में सती के आत्मदाह पश्चात भगवान शंकर ने संसार को त्यागकर निरंकार का अलख जगा लिया था। महादेव युगों तक घोर तपस्या में लीन हो गये थे। समय के साथ सती ने हिमालय की पुत्री के रूप में पार्वती बनकर फिर से शिव मिलन हेतु जन्म लिया परंतु महादेव वर्षो तक अपनी उसी तपस्या में लीन ही रहे। देवगणों नें पार्वती-शंकर के मिलन हेतु महादेव की तपस्या को भंग करने के लिए कामदेव का चयन किया। कामदेव व रति ने महादेव को रिझाकर समाधि से जगाने का असफल प्रायास किया अंततः कामदेव ने महादेव पर काम पुष्प बाण छोड़कर उनकी तपस्या भंग कर दी। क्रोधित महादेव ने अपने तीसरी नेत्र की ज्वाला से कामदेव को भस्म कर दिया। परंतु कामदेव के ही कारण शिवरात्रि पर महादेव-पार्वती का विवाह संपन्न हुआ। 


बुधवार दि॰ 14.02.18 महाशिवरात्रि के व्रत का पारण है तथा फाल्गुन चतुर्दशी के उपलक्ष्य में शिवालयों व मंदिरों में विशेष पूजा अभिषेक व अर्चन किया जाएगा। फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी पर विशेष शिव शिवर्चन पूजन, रुद्रभिषेक व उपाय से कालसर्प दोष के कुप्रभाव कम होते है, संक्रमण की समस्या में सुधार होता है, आर्थिक नुकसान से मुक्ति मिलती है।


पूजन विधि: शाम के समय शिवालय जाकर या घर में शिव परिवार का चित्र स्थापित करके विधिवत पूजन करें। गौघृत का चौमुखी दीपक जलाएं, तगर से धूप करें, चंदन से तिलक करें, दूर्वा, विल्वपत्र चढ़ाएं, लौकी के हलवे का भोग लगाएं। चंदन की माला से इस विशेष मंत्र का यथासंभव जाप करें। पूजन उपरांत हलवा प्रसाद स्वरूप वितरित करें।


पूजन मुहूर्त: शाम 15:37 से शाम 16:37 तक। (चन्द्रास्त पूर्व)
पूजन मंत्र: ॐ भ्रौं स्रौं शिवाय अमोघविक्रमाय नमः॥


आज का शुभाशुभ
आज का अभिजीत मुहूर्त:
बुधवार के कारण अभिजीत नहीं है।
आज का अमृत काल: रात 20:00 से रात 21:47 तक।
आज का राहु काल: दिन 12:35 से दिन 13:58 तक। 
आज का गुलिक काल: प्रातः 11:12 से दिन 12:35 तक।
आज का यमगंड काल: प्रातः 08:27 से प्रातः09:49 तक।


यात्रा मुहूर्त: आज दिशाशूल उत्तर व राहुकाल वास दक्षिण-पश्चिम में है। अतः उत्तर व दक्षिण-पश्चिम दिशा की यात्रा टालें। पाताल वासिनी भद्रा सूर्योदय से लेकर दिन 11:43 तक रहेगी, जिसमे शुभ कार्य वर्जित कहे गए हैं।


आज का गुडलक ज्ञान
आज का गुडलक कलर: हरा।
आज का गुडलक दिशा: पूर्व।
आज का गुडलक मंत्र: ॐ परमेश्वराय नमः शिवाय॥
आज का गुडलक टाइम: रात 20:15 से रात 21:15 तक।


आज का बर्थडे गुडलक: आर्थिक नुकसान से बचने हेतु काले शिवलिंग पर चढ़े 4 सिक्के चौराहे पर फेंक दें।


आज का एनिवर्सरी गुडलक: संक्रमण की समस्या में सुधार हेतु काले शिवलिंग पर चढ़े खीरा-ककड़ी खाएं।


गुडलक महागुरु का महा टोटका: कालसर्प दोष के कुप्रभाव कम करने हेतु शिवलिंग पर चढ़े 12 धतूरे जलप्रवाह करें।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!