साप्ताहिक राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा महीने का आखिरी Week

Edited By Lata,Updated: 24 Nov, 2019 10:38 AM

weekly horoscope 24 to 30 november

आज तारीख 24 नवंबर दिन रविवार है। मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। ज्योतिष गणना के अनुसार चंद्र तुला राशि

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज तारीख 24 नवंबर दिन रविवार है। मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। ज्योतिष गणना के अनुसार चंद्र तुला राशि व चित्रा नक्षत्र का योग है। इसके साथ ही आज प्रदोष व्रत भी है और इस दिन भोले बाबा की पूजा का विधान होता है। रविवार के दिन ये व्रत पड़ रहा है तो इसे रवि प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है। प्रदोष व्रत की पूजा शाम के समय की जाती है, लेकिन साथ ही माता पार्वती की पूजा करनी भी अनिवार्य होती है। बता दें कि ये हफ्ता 24 से 30 नवंबर, 2019 तक चलेगा। चलिए जानते हैं कैसा रहने वाला है आपके लिए महीने का ये आखिरी सप्ताह।
PunjabKesari
इस हफ्ते अमावस्या का पर्व भी मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के मुताबिक अमावस्या 26 नवंबर को मनाई जाएगी और जिसे भौमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस रात माता लक्ष्मी की पूजा करने से व्यक्ति को किसी तरह की धन संबंधी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।

28 नवंबर को चंद्र दर्शन का पर्व भी मनाया जा रहा है। इस रात चंद्रमा के दर्शन करना जरूरी होता है। इसके साथ ही 29 नवंबर रवि उल्सानी (मुस्लिम) महीना शुरू हो रहा है।
PunjabKesari
30 नवंबर को श्री सिद्धि विनायक चतुर्थी व्रत का पालन किया जाएगा। कहते हैं कि इस दिन गणेश जी की आराधना व व्रत करने से व्यक्ति की सारी परेशानी व दुख भगवान हर लेते हैं। लेकिन जो लोग व्रत नहीं कर पाते वे केवल कुछ नियमों व गणेश भगवान का पूजन ही कर लेंगे तो उन पर भी भगवान अपनी कृपा बनाएं रखेंगे।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!