साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 फरवरी: जानें, क्या कहते हैं सितारे

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 17 Feb, 2019 12:25 PM

weekly horoscope in hindi

17 से 23 फरवरी के बीच दो खास दिन आ रहे हैं। पहला 19 फरवरी, मंगलवार को माघ पूर्णिमा का पर्व आएगा। शास्त्रों में इस दिन स्नान का बहुत महत्व माना गया है। माघ स्नान से सदाचार, संतान वृद्धि, सत्संग, सत्य आचरण, उदारभाव आदि का प्राकट्य होता है

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
17 से 23 फरवरी के बीच दो खास दिन आ रहे हैं। पहला 19 फरवरी, मंगलवार को माघ पूर्णिमा का पर्व आएगा। शास्त्रों में इस दिन स्नान का बहुत महत्व माना गया है। माघ स्नान से सदाचार, संतान वृद्धि, सत्संग, सत्य आचरण, उदारभाव आदि का प्राकट्य होता है। व्यक्ति की समझ उत्तम गुणों से संपन्न हो जाती है। उसकी दरिद्रता और पाप दूर हो जाते हैं। दुर्भाग्य का कीचड़ सूख जाता है। शास्त्रों में कहा गया है, जो व्यक्ति माघ मास में सुबह स्नान करता है उसके लिए नरक का द्वार सदा के लिए खत्म हो जाता है। मरने के बाद वह नरक में नहीं जाएगा। माघ मास के प्रात: स्नान से बुद्धि निर्मल होती है, विचार ऊंचे होते हैं। समस्त पापों से मुक्ति मिलती है। 

दूसरा 22 फरवरी शुक्रवार को मासिक संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत आएगा। धार्मिक और पौराणिक ग्रंथों के अनुसार गणपति जी की अर्चना से अर्थ, विद्या, बुद्धि, विवेक, यश, प्रसिद्धि, सिद्धि की उपलब्धि सहज ही हो जाती है। व्रत करना शुभ प्रभाव देगा, संभव न हो तो गणेश जी को दूर्वा घास की माला अवश्य चढ़ाएं। 

फरवरी महीने के इस हफ्ते में ग्रह-नक्षत्रों का आपकी राशि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, जानने के लिए यहां क्लिक करें-
साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 फरवरी: जानें, क्या कहते हैं सितारे

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!