Weekly numerology (20-26 July): जन्मतिथि से जानें आपके लिए कितना शुभ रहेगा ये सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 20 Jul, 2020 10:59 AM

weekly numerology

मूलांक- 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि सूर्य देव करते हैं। यह सप्ताह मूलांक 1 वालों के लिए शुभफलप्रदायी रहेगा। इस सप्ताह पिता व पुत्र का साथ हर प्रकार से शुभ है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक- 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि सूर्य देव करते हैं। यह सप्ताह मूलांक 1 वालों के लिए शुभफलप्रदायी रहेगा। इस सप्ताह पिता व पुत्र का साथ हर प्रकार से शुभ है। सप्ताह के शुरुआत में सरकारी कार्यों में सफलता प्राप्ति के योग बनते हैं। सरकारी नौकरी हेतु आवेदन भेजा जा सकता है। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा की दृष्टि से भी साप्ताहिक फल सकारात्मक रहेगा। सप्ताह के मध्य में विवाह योग्य जातकों के लिए शादी के प्रस्ताव आने की संभावना है। कोई प्रेम संबंध भी जीवन में दस्तक दे सकता है। सप्ताह के अंत का समय नौकरी व व्यवसाय की दृष्टि से शुभ है। 
उपाय- खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। सरस्वती मां की वंदना करें।

मूलांक- 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि चन्द्र देव करते हैं। यह सप्ताह मूलांक 2 वाले के लिए सम विषम दोनों परिस्थितियों को लेकर आया है। सप्ताह के शुरुआती समय में आपको चाहिए कि मन को एकाग्र कर पथ से विचलित हुए बिना सही निर्णय लें। मन पर किसी प्रकार का बोझ महसूस करेंगे। कोई लोन या उधार की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनती है। सप्ताह के अंत में आपकी रुचि संगीत या लेखन कला की ओर बढ़ सकती है। मन अशांत रहेगा। रात्रि में कार्य करने की आदत अनिंद्रा का कारण बन सकती है।
उपाय- सूर्य को जल दें। चांदी का चकोर टुकड़ा साथ रखें।

मूलांक- 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि बृहस्पति देव करते हैं। यह सप्ताह शुरुआत में मूलांक 3 वाले जातकों के लिए अति शुभ रहेगा। कारोबार व व्यवसाय के नजरिए से देखें तो लाभ प्राप्ति के योग बनते हैं। घर के बड़ों की सलाह से कार्य के विस्तार के बारे में भी विचार किया जा सकता है परंतु आपकी हर चीज में पूर्णता ढूंढने की आदत कहीं हानि का सबब बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है। एकाग्रता के साथ अध्ययन करें व समय का सदुपयोग करें। मूलांक 3 वाले जातकों का मन इस सप्ताह गुप्तविद्याओं की ओर भी आकर्षित हो सकता है। सप्ताह के मध्य में किसी भी प्रकार के शक, प्रलोभन या दिखावे के चलते अपने लक्ष्य से न भटकें। 
उपाय- किसी कन्या को यथासम्भव भोजन करवाएं। गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक - 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वाले जातकों को यह सप्ताह सतर्कता व सावधानी के साथ व्यतीत करने की आवश्यकता है। मन-मस्तिष्क के भटकाव की स्थिति बनी रहेगी। माता-पिता की सेहत का ख्याल रखें। सप्ताह के मध्य अकस्मात मिली सफलता को अहंकार का रूप न लेने दें। शिक्षा प्राप्ति के लिए विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी होगी। इस सप्ताह आप किसी शोध-कार्य के साथ भी जुड़ सकते हैं। सप्ताह के अंत में यात्राओं के योग बनते हैं, वर्तमान स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
उपाय- परनिंदा से बचें। किसी जरूरतमंद को कम्बल दान करें।

मूलांक- 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक रहेगा। सप्ताह के शुरुआत में आपका रुझान ज्योतिष विद्या की ओर हो सकता है। मन में किसी कारणवश चिंता बनी रहेगी। इस सप्ताह यदि बुद्धि व वाक्पटुता की कला में सामंजस्य किया जाए तो सफलता प्राप्त होगी। मां-बेटी के सम्बन्धों में मधुरता आएगी। किसी लेखन के कार्य से जुडऩे की संभावना है। सप्ताह के अंत में नौकरी व कारोबार में सफलता प्राप्ति के योग बनते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए भी समय शुभ है।
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। तुलसी को जल दें।

मूलांक- 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के जीवन में इस सप्ताह की शुरुआत में कोई प्रेम सम्बन्ध दस्तक दे सकता है परंतु आर्थिक स्थिति कुछ मंदी रहेगी। इस सप्ताह विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटकने की संभावना बनती है। मूलांक 6 वाले जातकों का मन इस सप्ताह साज-सज्जा, खरीदारी, व मौज मस्ती में ज्यादा लगेगा। यात्राएं भी करनी पड़ सकती है, वर्तमान स्थिति को देखते हुए सेहत का ध्यान रखें। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी के साथ किसी प्रकार का मतभेद सम्भव है। बातों को मन में रखने से अच्छा है आपस में बात करके सुलझा लिया जाए। 
उपाय- दही को मंदिर में दान दें। नीले रंग का परहेज करें।

मूलांक - 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि केतू देव करते हैं। मूलांक 7 वाले जातकों का मन इस सप्ताह अध्यात्म या गुप्तविद्याओं की ओर आकर्षित होगा। सप्ताह के शुरुआत का समय शुभ है, सरकारी लाभ की प्राप्ति होने की संभावना बनती है। माता की सेहत का ख्याल रखें। इस सप्ताह किसी चिंता के चलते अनिंद्रा की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। शिक्षा से जुड़े जातकों के लिए सप्ताह के शुरुआत का समय उत्तम है। अच्छे परिणाम की प्राप्ति के लिए समय का सदुपयोग करें। सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें, कोई त्वचा विकार होने की संभावना है। 
उपाय- कुत्ते को मिठी रोटी खिलाएं। श्री गणेश भगवान की स्तुति करें।

मूलांक - 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वाले जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। दूसरों की मदद करने की आदत आपकी स्वयं की मानसिक परेशानी का कारण बन सकती है। सप्ताह के मध्य का समय सूझबूझ के साथ व्यतीत करने का है। बुरी संगति से बचें। आपके स्वभाव की गम्भीरता बहुत बार चीजों को जटिल बना देती है। सप्ताह के अंत में यही आदत पारिवारिक कलह का सबब बन सकती है। निराशा को त्याग कर जीवन को हर्षोल्लास के साथ व्यतीत करें।
उपाय- काली उड़द की दाल का दान करें। दही का सेवन करें।

मूलांक - 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि मंगल देव करते हैं। सप्ताह की शुरुआत का समय सावधानी से व्यतीत करने का है। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें। इस सप्ताह आपका ध्यान धन उपार्जन के स्त्रोत की खोज में लगा रहेगा। बल व विवेक के मेल से सफलता प्राप्त की जा सकती है। किसी प्रकार के शॉर्टकट को न अपनाएं। इस प्रकार मिली सफलता क्षणभंगुर होती है। 
उपाय- यथासम्भव हनुमान जी के मंदिर में मीठा बांटें। भाइयों के साथ झगड़ा न करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!